भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए डेरिल मिचेल की हुई न्यूजीलैंड टीम में एंट्री

शेयर करें

भारत के खिलाफ होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने ऑलराउंडर डेरिल मिचेल को टीम में शामिल किया है। मिचेल को चोट के चलते इस टूर से बाहर होने वाले डेवोन कॉनवे की जगह पर टीम में जगह दी गई है। कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वह टीम से बाहर हो गए हैं। डेरिल मिचेल ने सेमीफाइनल में 72 रनों की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड को फाइनल का टिकट दिलाया था।

हालांकि, टी-20 सीरीज के लिए कीवी टीम ने डेवोन कॉनवे की जगह पर किसी भी खिलाड़ी को शामिल ना करने का फैसला किया है। टी-20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद 17 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाना है, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा।

डेरिल मिचेल ने साल 2019 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और वह अबतक कीवी टीम की तरफ से पांच मैच खेल चुके हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले इंग्लैंड की धरती पर खेली गई टेस्ट सीरीज में मिचेल टीम का हिस्सा रहे थे और टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

यूएई और ओमान की धरती पर खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में डेरिल मिचेल अबतक 6 मैचों में 197 रन ठोक चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 140.71 का रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने महज 47 गेंदों पर 72 रनों की आतिशी पारी खेलकर न्यूजीलैंड को पहली बार फाइनल में पहुंचाया है। कॉनवे का प्रदर्शन हालांकि भारत के खिलाफ शानदार रहा है और उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी बल्ले से अहम योगदान दिया था।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply