ग्राम पंचायत और वन विभाग के फेर में उजड़ रहा नर्सरी

शेयर करें


धमधा। ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत डगनिया के आश्रित ग्राम सिरना भाठा में कॉलेज के पीछे एवं राहटादाह मुख्य मार्ग से लगा हुआ करीबन 50 एकड़ में फैले नर्सरी का देखरेख करने वाला कोई नहीं है यहां तो भगवान ही मालिक है बीते 15 वर्ष पहले वन विभाग द्वारा पौधारोपण कर नर्सरी का निर्माण किया गया है वही पौधे वृक्ष के रूप में तैयार होने के बाद वन विभाग द्वारा अपना हाथ खींच कर ग्राम पंचायत को संपत्ति के रूप में दिया है

ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव बनाकर वन विभाग को हैंड ओवर करने की बात कहीं गई है ग्राम पंचायत और वन विभाग दोनों के बीच यह नर्सरी को लेने में कोई भी उत्साहित नहीं है जिनके कारण बिना मां बाप लावारिस व्यक्ति की तरह नर्सरी लावारिस हालत में खड़ा हुआ है आए दिनों यहां पेड़ों को अवैध रूप से काट कर ले जाया जा रहा है जहां छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हरिहर छत्तीसगढ़ योजना के तहत ग्राम पंचायतों में खेत खलियान में रहवासी इलाकों में पौधारोपण किया जा रहा है वह शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का गुणगान किया जा रहा है हजारों की तादात में लगे नर्सरीयो में सैकड़ों की तादाद में अवैध रूप से लकड़ी चोरी कर वृक्षों को काटकर नर्सरी को उजाड़ा जा रहा है आला अधिकारियों को चाहिए कि ऐसे मामलों का संज्ञान लेने की आवश्यकता है।


राज्य शासन द्वारा वन विभाग द्वारा स्वीकृत लाखों रुपए की राशि से नर्सरी परिसर को चारों ओर फेंसिंग पोल के माध्यम से सुरक्षा दृष्टिकोण को रखते हुए खर्च किया गया था आज सुरक्षा के दृष्टिकोण से ना ही वहां पर फेंसिंग पोल है और ना ही फेंसिंग तार है असामाजिक तत्व शराबियों का जमावड़ा चौबीसों घंटे बना रहता है वही नर्सरी मैं खाना के रूप में तब्दील हो रहा है वही कई अनाधिकृत प्राकृतिक कार्य को अंजाम यहां दिया जाता है जिसका देखने वाला यहां कोई नहीं है।

  • Related Posts

    पशु तस्करी करते हुए मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहे धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // रविवार को धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन महाराष्ट्र पासिंग में अवैध रूप से गौवंशीय…

    और पढ़ें
    धमधा में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त
    • March 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // वन परिक्षेत्र अधिकारी धमधा के नेतृत्व में अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *