राजपूत क्षत्रिय केंद्रीय महिला मंडल द्वारा चिखली में वृक्षारोपण किया

शेयर करें

दुर्ग । ग्राम चिखली के हनुमान मंदिर परिसर में राजपूत क्षत्रिय केंद्रीय महिला मंडल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। ननकटठी राजपूत छत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह1282 केंद्रीय महिला मंडल द्वारा सावन माह के अवसर पर ग्राम चिखलीसाईंनगर दुर्ग हनुमान मंदिर प्रांगण धमधा रोड दुर्ग के हनुमान मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Advertisements
KWBD

आंवला ,खैर रुद्राक्ष ,बेल आदि पौधे लगाए गए मित्र दिवसके अवसर पर वृक्षों की रक्षा की भी शपथ ली गई। इस अवसर पर वृक्षों की पूजा करके उनको रक्षा सूत्र बांधा गया ।सभी महिला सदस्यों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा। शाम को रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।महिला मंडलमें हमेशा सक्रिय रही स्वर्गीय शारदा ठाकुर की स्मृति में जरूरतमंदों को छाता वितरित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला मंडलअध्यक्ष डॉ मंजूठाकुर, सचिव मिनी ठाकुर ,कोषाध्यक्ष हेमकांतागौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू सिंह ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना छत्रिय, वर्षा ठाकुर,संगठन सचिव मनीषा राजपूत, प्रचार सचिव बिंदु भुवाल, सांस्कृतिक सचिव माया बघेल, उपसचिव राजेश्वरी ठाकुर, सन्ध्या दुर्गउत्तर उपसमिति दुर्ग, सदस्य महेंद्रीबाई ठाकुर, केसर गौर एवं महिला सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रम विभाग द्वारा निष्क्रिय निर्माण श्रमिक पंजीयनों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः खुला
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऐसे निर्माण श्रमिक…

    और पढ़ें
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *