जामुल // भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल में मंडल अध्यक्ष बंटी गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस सोनी पैलेस जामुल में श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उपस्थित सभी जनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समर्पण के प्रतीक डॉ. मुखर्जी के जीवन एवं बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रेम लाल साहू (जिला प्रवक्ता, भाजपा जिला भिलाई) थे तथा अध्यक्षता– प्रशांत गुप्ता (अध्यक्ष, भाजपा जामुल मंडल ) ने किया। विशिष्ट अतिथियों में ईश्वर सिंह ठाकुर (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जामुल), हेमंत देवांगन (सह कोषाध्यक्ष, भाजपा जिला भिलाई), श्रीमति कविता बिस्वाल वरिष्ठ पार्षद, दीपक गुप्ता सक्रिय पार्षद शामिल रहे।
अपने प्रभावशाली उद्बोधन में प्रेम लाल साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और दृढ़ संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष करते हुए राष्ट्रीय एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान देश की अखंडता और राष्ट्रवाद की प्रेरणादायी गाथा है, जो आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के सम्मान के लिए नेहरू मंत्रिमंडल से स्तीफा देकर भारतीय जनसंघ का स्थापना किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक युवा सक्रिय कार्यकर्ता रामकृष्ण साहू ने दिया, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओम प्रकाश साहू ने किया तथा आभार युवा महामंत्री अनूप राय ने किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला कार्यकारणी सदस्य जोगेश्वर सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अरुण यादव, कोषाध्यक्ष सुभाष पांचाल, मंडल मंत्री श्रीमती अनुपन देवी, श्रीमती दुर्गा देवांगन, मीडिया/ सोसल मीडिया से लल्लन सिंह, ओमप्रकाश साहू, लेखराम पाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक सिंह, नगर पालिका जामुल के अध्यक्ष प्रतिनिधि विशेश्वर वर्मा, पूर्व पार्षद अश्वनी यादव, मेघनाथ साहू, सरस बर्मन, संतोष ठाकुर, मोर्चा मंडल अध्यक्ष से युवामोर्चा सोनू यादव, महिला मोर्चा योगिता साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा अनवर अली, अनु जाति से बी आर रामटेके, अनु जजा से दौवाराम ठाकुर, महामंत्री द्वय प्रिया गुप्ता, फुलेश्वरी निर्मलकर, महामंत्री यूनुस सिद्दिकी, उपाध्यक्ष साजिद अली, बूथ अध्यक्ष से दीपक दाऊ, बजरंग सिन्हा, वीरेंद्र वर्मा, हेमराज साहू, सहित कार्यक्रम के आधार युवा नेता यशवंत राजपूत उपस्तिथ रहे।





