राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे मैनपाट, किया उल्टा पानी पर्यटन स्थल का निरीक्षण

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास में सरगुजा मैनपाट पहुंचे, जहां संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी योगेश पटेल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पर्यटन स्थल उल्टा पानी पर्यटन स्थल का दौरा किया और वहां के प्राकृतिक नजारे का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने पर्यटन स्थल पर स्थित दुकानों में महिलाओं से मुलाकात की और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात, उन्होंने महेता प्वाइंट का दौरा किया, जहां उन्होंने सनसेट (सूर्यास्त) का आनंद लिया। राज्यपाल ने पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की, जिससे पर्यटकों को और अधिक आकर्षित किया जा सके।

  • Related Posts

    कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
    • May 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजशपुरनगर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकस्मिक जशपुर जिला प्रवास के दौरानविकासखंड पत्थलगांव के ग्राम भैंसामुडा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय जब गांव से गुजर रहे थे, तभी प्रधानमंत्री आवास…

    और पढ़ें
    निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदाढ़ी (बेमेतरा) सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के…

    और पढ़ें