शराब का सेवन कर वाहन चालाने वाले कुल 91 चालकों का वाहन जप्त कर न्यायालय पेश किया गया

शेयर करें

दुर्ग // जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा यातायात पुलिस को दिये गये सख्त निर्देश पर एवं सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्ग दर्शन तथा सतांनद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में बिना हेलमेट की वजह सें होने वाली मौत, मालवाहक में सवारी ले जाते वाहनों को रोकने,नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों, शराब के नशे में वाहन चालाने वाले मौत को रोकने हेतु “ऑपरेशन – सुरक्षा” अभियान के तहत वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही हैँ।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इस अभियान के तहत लगातार जिले के अलग अलग प्रमुख स्थानो पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैँ जिसके तहत विगत 10 दिनों 1235 वाहन चालकों के ऊपर कार्यवाही किया गया, जिसमें बिना हेलमेट 1081, मॉलवाहक में सवारी ले जाते 41, नो एंट्री में प्रवेश करने वाले 22 और शराब का सेवन कर वाहन चालाने वाले 91 वाहन चालकों का वाहन जप्त कर न्यायालय पेश किया गया जिसमें न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालको पर 10,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया जा रहा है साथ ही ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया।

अपीलः- यातायात पुलिस दुर्ग जिले के आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करे एवं किसी भी प्रकार के नशा करके वाहन न चलाये, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन ना चलाये, मॉल वाहक वाहन में यात्रा ना करें स्वयं तथा दूसरो को सुरक्षित आवागमन करने दें।

  • Related Posts

    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस निर्णय से एनटीपीसी सहित अन्य सीपीएसयू से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित होगी तथा भुगतान सुरक्षा की व्यवस्था आरबीआई के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप हो सकेगी। राज्य शासन…

    और पढ़ें