शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को होगा विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी

शेयर करें

रायपुर. // प्रदेश के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में प्रत्येक शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को संचालित इस विशेष ओपीडी में मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त उपचार एवं स्वस्थ जीवन शैली सम्बंधित मार्गदर्शन निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है । आवश्यकता अनुसार मरीजों को पंचकर्म सेवाएँ भी प्रदान की जाएगी । उन्होंने बताया कि शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में 1 अप्रैल 2022 से प्रत्येक शुक्रवार यह विशेष ओपीडी संचालित कर मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क जाँचकर उपचार प्रदान किया जा रहा है । अब तक इस विशेष ओपीडी के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे 136 मरीजों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया है |

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस मिशन के तहत – 100 AI डेटा लैब बनाई जाएंगी, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे, 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी, 6 लाख…

    और पढ़ें
    कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से सौजन्य मुलाकात की।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *