पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 30 मई को

शेयर करें

रायपुर // कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का पांचवा दीक्षांत समारोह 30 मई को आयोजित किया जा रहा है। समारोह की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके होंगी। सामारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अति विशिष्ट अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। समारोह के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एन.के. सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर ने आज यहां बताया कि इस दीक्षांत समारोह में 2019 से 2021 तक उत्तीर्ण कुल 945 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर प्रथम स्थान प्राप्त 29 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया जाएगा। प्रावीण्य सूची में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त 58 विद्यार्थियों को प्रावीण्य प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। समारोह 30 मई को सुबह 11.30 बजे नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को सूचना जारी कर दी गई है। निर्धारित प्रारूप में 23 मई तक आवेदन करके विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में शामिल हो सकते हैं।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply