सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 08 मई को जामुल में लगेगा शिविर

शेयर करें

जामुल // मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत नगर पालिका परिषद जामुल में शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

08.05.2026 दिन शुक्रवार को हाई स्कूल डोम शेड में वार्ड 01, 02, 03, 04 एवं 06 के आम नागरिकों के समस्या के समाधान के लिए शिविर लगाया जायेगा, 14.05.2026 दिन गुरूवार को प्राथमिक शाला रावण भाठा वार्ड क्र. 09 में वार्ड क्र. 05, 07, 09 एवं 10  के लिए, 19.05.2026 दिन मंगलवार एसीसी मंगल भवन वार्ड क्र. 13 में वार्ड क्र. 08, 11, 12, 13, 14 एवं 15 के नागरिकों लिए, 26.05.2026 दिन सोमवार को मंगल भवन शिवपुरी वार्ड क्र. 16 में वार्ड क्र. 16, 17 एवं 18 के नागरिकों के लिए, 01.06.2026 दिन सोमवार को सांस्कृतिक भवन बाजार चौक सुरडुंग में वार्ड क्र. 19, 20 के नागरिक अपनी समस्या, शिकायत, मांग रख सकते हैं । शिविर का समय सुबह 9.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक रहेगा ।

  • Related Posts

    निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के तहत प्रदेशभर में चल रहे औचक निरीक्षण और जनसंवाद के क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम लोखन में एक ऐसा…

    और पढ़ें
    सरोधी में महिला स्व सहायता समूह ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्थानीय उत्पादों की टोकरी
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर “जय…

    और पढ़ें