ईडी के अधिकारी सही है या ईडी का मीडिया सेल – देवेन्द्र यादव

शेयर करें

भिलाई ।। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मंगलवार को अपने निवास में प्रेसवार्ता लिया। प्रेसवार्ता में उन्होंने ईडी की मनमानी कार्रवाई के बारे में बात की। उन्होंने कहाँ की ईडी अपने पद और पावर का दुरुपयोग कर परेशान कर रहे है बिना किसी सूचना के बिना कोई सबूत के कार्रवाई कर रहे है। ईडी हम लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। ईडी अब मेरी माँ को बेवज़ह परेशान कर कर रही है और उन्हें बुलाया जा रहा है जबकि उनका कोई लेनादेना ही नहीं है।

जब इस विषय मे मेरे वकील ने ईडी के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है कि कोई भी कार्यवाही के पहले नोटिस दिया जाएगा।
आगे विधायक देवेंद्र ने कहा कि मेरे घर में छापा और जांच की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। अब तक ईडी कुछ भी साबित नहीं कर पाया है। सूचना आज तक नहीं दिए। सबसे पहले तो ईडी यह बताएं कि ईडी के अधिकारी सही है या उनका मीडिया सेल। जब ईडी से मेरे वकील ने बात की तो ईडी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ भी नहीं मिला है और और कोई कार्यवाही नही हुई है ।

जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो, PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है बिना नोटिस के कार्यवाही कैसे मुमकिन है ईडी की ही मीडिया सेल अलग ही बात कर रही है।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सिर्फ यहीं नहीं मेरी वृद्ध माँ को भी ईडी परेशान कर रही है। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला रही है।

मैने मां के साथ ऑफिस आकर पूछताछ में सहयोग की बात कही है
जब हमने कहाँ की उनके बदले में आ जाता हूं तो भी वे मनमानी कर रहे है।

मैंने ED से ट्वीट करके जानकारी मांगी है

मैने स्पष्ट रूप से अपने ट्विटर हैंडल से जवाब मांगा है की मेरी कितनी संपत्ति कुर्क की है, मेरी कौन सी संपत्ति अटैच की है, जब मेरे वकील को कोई जानकारी नहीं दी गई है, अब तक कोई जानकारी ED द्वारा नही दिया गया है। जो ED सार्वजनिक करे की 56 करोड़ अटैच हुए है उसमे मेरी कितने राशि के और मेरे कौन सी संपत्ति है ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को दिया जाता है ब्याज
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के तहत विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में अतिरिक्त सुरक्षानिधि (डिपाजिट मनी ) की गणना कर बिजली बिल के…

    और पढ़ें
    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply