आसानी से करें वोटर आईडी को आधार से लिंक

शेयर करें

बेमेतरा // भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से मतदाता परिचय पत्र को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। जिले के लगभग 77 प्रतिशत मतदाताओं के लिए इसके लिए फॉर्म भरा जा चुके है। ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत इसका प्रतिशत कम है। इसलिए मतदाताओं से इसमें अधिक से अधिक सहभागिता की अपेक्षा है। इस हेतु आयोग के द्वारा ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से फॉर्म एकत्रित किए जा रहे हैं।

यह कार्य बहुत ही सरल है और इसे मतदाता स्वयं अपना 10 मिनट निकालकर पूर्ण कर सकते हैं और मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। प्रक्रिया के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव म्हस्के ने बताया कि सर्वप्रथम आपको गूगल प्ले स्टोर से ‘‘वोटर हेल्पलाइन एप’’ अपने एंड्राइड मोबाइल पर इंस्टॉल कर लेना है। इसके पश्चात अपने मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन कर लेना है। रजिस्ट्रेशन के दौरान सेट किए गए पासवर्ड एवं ओटीपी डालकर लॉगिन पूर्ण करना है।

फिर वोटर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करके वोटर ऑथेंटिकेशन फॉर्म (फॉर्म 6बी) पर क्लिक करें। इसके पश्चात शुरू करें में क्लिक करने के पश्चात अपने एपिक नंबर की सहायता से अपनी डिटेल सर्च करें। आगे बढ़े और स्क्रीन पर दिखाई जा रही अपनी जानकारियों को जांच कर लें उसके बाद आगे बढ़े। अब फॉर्म में अपना 12 डिजिट का आधार क्रमांक एवं मोबाइल नंबर दर्ज करें। अपने गांव या शहर का नाम इंग्लिश में दर्ज कर फॉर्म सबमिट करें। फिर कन्फर्म करने पर आपको अपना फॉर्म रिफरेन्स नंबर प्राप्त होगा। इसे आगे के उपयोग के लिए लिखकर या नोट करके रख लें।इस प्रकार आपका आधार लिंक का फॉर्म जमा हो जाएगा आप अपने मोबाइल से ही अपने परिवार के अन्य सदस्यों या अन्य का भी आधार लिंक का कार्य कर सकते हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को दिया जाता है ब्याज
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के तहत विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में अतिरिक्त सुरक्षानिधि (डिपाजिट मनी ) की गणना कर बिजली बिल के…

    और पढ़ें
    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply