दुर्ग // जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा आज दिनांक 25 नवंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया था। जिसमें 3 नियोजकों पॉलीबॉन्ड इन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 6 पद के लिये 30 आवेदक साक्षात्कार के लिये उपस्थित हुए। जिसमे 11 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। सच किसान बायो प्लांट प्राइवेट लिमिटेड अभिलाषा परिसर न्यू बस स्टैंड बिलासपुर के द्वारा 32 पद के लिये उपस्थित हुए 40 आवेदक साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए।
जिसमें 15 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया तथा आपोज मार्ट आकाश गंगा सुपेला भिलाई के द्वारा 50 पद के लिये 90 आवेदक साक्षात्कार के लिये उपस्थित हुए। जिसमें 60 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। इस तरह कुल 88 पदों के लिये साक्षात्कार हेतु 160 आवेदक उपस्थित हुए जिसमें कुल 86 आवेदको को प्रारंभिक रूप से चयन किया गया है।












