दिल्ली: टोक्यो के जांबाजों से मिले PM मोदी, Olympians का किया स्वागत, सिंधु को वादे के मुताबिक खिलाई आइसक्रीम

शेयर करें

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने इस बार टोक्यो ओलंपिक में 7 पदक जीते। जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत पदक और 4 कांस्य पदक सहित कुल सात पदक हैं, जो कि भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं इस बार ओलंपिक में भारतीय बेटियां ने भी देश की शान बढ़ाई है। वहीं स्वदेश लौटने पर भारत के पदकवीरों को जोरदार स्वागत भी किया। इस बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। खास बात ये है कि पीएम मोदी ने भारतीय शटलर पीवी सिंधु से किए गए एक वादे को पूरा किया है। दरअसल पीएम मोदी ने पीवी सिंधु को आइसक्रीम खिलाई है।

बता दें कि, टोक्यो जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया था। इस दौरान  पीवी सिंधु से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दी थी। इस बातचीत में पीएम मोदी ने कहा था कि आपकी टोक्यो में सफलता के बाद मैं भी आपके साथ में आइसक्रीम खाऊंगा। जिसके बाद आज पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा कर दिया।

बता दें कि सिंधु ने महिला एकल मैच में चीन की ही बिंगजियाओ को 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक जीता था।

  • Related Posts

    वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्‍तुत किया। बजट की मुख्‍य बातें इस प्रकार
    • February 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने कहा कि माघ पूर्णिमा के पवित्र अवसर और गुरु रविदास की जन्म जयंती के मौके पर कर्तव्य भवन में तैयार हुआ यह पहला…

    और पढ़ें
    राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान
    • January 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का गौरव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *