डी ए वी प्रबंधन के मनमानी को लेकर जामुल के पालको ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

शेयर करें

डी ए वी जामुल द्वारा मनमानी फीस से हलाकान पालको ने जिलाधीश और शिक्षा अधिकारी से की शिकायत

Advertisements
KWBD

जामुल। डी ए वी पब्लिक स्कूल जामुल में लगातार हो रहे लगातार फीस वृद्धि को लेकर जामुल के पालको ने जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षाअधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय पालक ने बताया कि लगातार मासिक फीस में वृद्धि होती है । परन्तु इस कोरोना काल मे जब स्कूल पूर्ण तरह से बंद हुआ है और पढ़ाई ऑनलाइन से किया जा रहा तब अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है जो अनुचित हैं ।

अतिरिक्त फीस जैसे प्रत्येक वर्ष प्रवेश शुल्क, वार्षिक शुल्क, डेवलोपमेन्ट शुल्क, कंप्यूटर शुल्क, बिल्डिंग, पानी , सफाई व टैक्स जैसे अन्य व्यवस्था ए सी सी सीमेंट फेक्ट्री प्रबंधन के द्वारा किया जाता हैं। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन अवैध वसली कर रही हैं। पालको के बार बार बोलने पर वह अपनी मनमानी करते रहे। इन सभी बात को लेकर पालकगण जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे व जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी एवं यह भी माँग किया कि हम पालको से मासिक शुल्क के अतिरिक्त अन्य कोई भी शुल्क प्रबंधन के द्वारा न ली जाए। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे व शिक्षा अधिकारी ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही इस विषय पर प्रबंधन से बात की जाएगी।

  • Related Posts

    सुरडुंग हाई स्कुल में नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के द्वारा 40 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया
    • August 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका जामुल के सुरडुंग हाई स्कुल में राज्य शासन के सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के मुख्य अतिथ्य में 40 शालेय छात्राओं…

    और पढ़ें
    जामुल प्राथमिक शाला वार्ड 09 परिसर में डोम शेड निर्माण का स्थल पूजन सम्पन्न
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका जामुल विकास कार्य का नित्य नये आयाम गढ़ रहा है। इसी परिपेक्ष में वार्ड क्र. 09 रावण भाठा के प्राथमिक शाला परिसर में डोम शेड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *