देशभक्ति और अनुशासन की पाठशाला है संघ की शाखा : बोधीराम निषाद

शेयर करें

आर एस एस जामुल ने पंथ संचलन कर मनाया संघ स्थापना दिवस

Advertisements
KWBD

जामुल। जामुल दशहरा मैदान में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के पूर्व नगर के स्वयंसेवकों द्वारा जामुल बस्ती के विभिन्न स्थानों में संचलन किया गया ततपश्चात पुनः दशहरा मैदान में आकर सामूहिक शाररिक प्रदर्शन भी किया । कार्यक्रम में मुख्यवक्ता बोधीराम निषाद विभाग प्रचार प्रमुख एवं वरिष्ठ समाज सेवी जगदीश देवांगन और दिलेश्वर उमरे जिला कार्यवाह मंच पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यवक्ता निषाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना तथा स्वतन्त्रता आंदोलन में स्वयंसेवको की भूमिका को लेकर विषय प्रस्तुत किये उन्होंने बताया कि संघ संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जन्मजात देसभक्त थे।हिन्दूसमाज को संगठित व बलशाली बनाने के लिए शाखा पद्धति का निर्माण किया है। और इसी संघ की शाखा से अनुशासित देशभक्ति से ओतप्रोत स्वयंसेवक समाज के विभिन्न स्थानों में आज कार्य कर रहे हैं। भारत पुनः विश्व गुरू के स्थान पर आरूढ़ हो यही संघ का लक्ष्य है। स्वयंसेवको द्वारा स्वदेशी खेल , गीत सुभाषित अमृतवचन भी प्रस्तुत किये।

इस दौरान नेतराम साहू, निकस साहू ,ओमप्रकाश देवांगन , राजेश सिन्हा, नागेन्द्र निर्मलकर, रेखराम बंछोर ,जोगेश्वर सोनी,हलधर साहू, हेमंत देवांगन संजय शर्मा प्रशांत गुप्ता ,डॉ दिनेश उमरे , जितेंद्र साहू,जीवन साहू, वेदप्रकाश,जितेश, तिलक यादव वीरेंद्र देवांगन सोनसाय यादव रवि वैष्णव दिनेश पुरवार हरीश चन्द्राकर धर्मेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आरएफ-सीआईएफ और बैंक ऋण से शुरू किया चिकन स्टोर
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गांव की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता केवल एक सपना नहीं, बल्कि सही अवसर, मार्गदर्शन और मेहनत के साथ हासिल की जा सकने वाली उपलब्धि है। मरवाही विकासखंड…

    और पढ़ें
    काली माँ स्व-सहायता समूह से जुड़कर सुभद्रा ने लिया 1 लाख रुपए का ऋण, एक एकड़ में खीरे की खेती से बढ़ी आमदनी की उम्मीद
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) महत्वपूर्ण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *