छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का समापन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न

शेयर करें

राजनांदगांव // छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का समापन समारोह ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आज उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।  शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 1313 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जहां रस्साकसी की जोर आजमाइश हुई, वहीं खो-खो, कबड्डी की प्रतियोगिता रोमांचक रही। महिलाओं ने विशेषकर रस्साकसी, संखली एवं पिट्ठूल की प्रतियोगिता में रूचि दिखाई। बच्चों ने खो-खो, गिल्ली डंडा जैसे प्रतियोगिता में सक्रियता दिखाई।

छुरिया विकासखंड के ग्राम बेलरगोंदी की श्रीमती हेमलता ने कहा कि आज हम पिट्ठूल की प्रतियोगिता में जीत गए हैं। पहली बार हम लोग खेलने के लिए घर से बाहर निकले हैं। बचपन में गांव में गली-गली में यह पारंपरिक खेल खेलते थे। लेकिन शादी के बाद सब खेल भूल गए। अब सरकार खेलने का मौका दी है तो यह बहुत खुशी की बात है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पटपर से आई श्रीमती चमेली साहू ने बताया कि रस्साकसी की प्रतियोगिता में जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में अब्बड़ खुशी लगिस। पहली हमन बर खेती-खार के बस काम रहीस, लेकिन अब मनरेगा योजना से हमन ल रोजगार मिल गे हे अऊ सरकार ह महिला मन ल आगे बढ़ात हे। श्रीमती दुलारी, मालती, दुलेश्वरी, रेवती रस्साकसी की प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे। महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर, विकासखंड स्तर के बाद जिला स्तर तक पहुंचे हैं और अब संभाग स्तर पर खेलने जाएंगे।

संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा ने बताया कि जिलेभर में ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर तक लगभग 1 लाख 66 हजार खिलाडिय़ों ने भाग लिया। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक अंतर्गत 28 नवम्बर को बिल्लस, फुगड़ी, 100 मीटर दौड़, लम्बीकूद, लंगड़ी दौड़, गेंड़ी दौड़, कंचा (बांटी), कबड्डी, भौंरा खेल में 398 महिला व 393 पुरूष प्रतिभागी तथा 29 नवम्बर को रस्साकसी, गिल्ली डंडा, खो-खो, संखली, पिट्ठूल खेल में 261 महिला व 261 पुरूष प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें 0-18 आयु वर्ग, 18-40 आयु वर्ग एवं 40 से अधिक आयु वर्ग में युवा, महिला, पुरूष व बुजुर्ग विभिन्न खेलों में शामिल हुए। दो दिनों तक चले जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में 659 पुरूष एवं 652 महिला कुल 1313 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में शामिल हुए। जिसमें कबड्डी में 225, 100 मीटर दौड़ में 30, गेड़ी दौड़ में 24, लंगड़ी दौड़ में 50, फुगड़ी में 27, बिल्लस में 25, भौंरा में 29, कंचा (बांटी) में 85, लंबी कूद में 27, सांखली में 136, खो-खो में 254, रस्साकसी में 225, पिट्ठूल में 66 एवं गिल्ली डंडा में 110 प्रतिभागी शामिल हुए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को दिया जाता है ब्याज
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के तहत विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में अतिरिक्त सुरक्षानिधि (डिपाजिट मनी ) की गणना कर बिजली बिल के…

    और पढ़ें
    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply