छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सांसद बघेल ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के निवास में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी की तैल चित्र पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यापर्ण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।


दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल ने छत्तीसगढ़ वासियों के अनेक साल के सपनो को पूरा किया। वो दिन याद है हम सबको 1 नवम्बर 2000 उस दिन हम सबको छत्तीसगढ़ राज्य मिला था, इस भाव के साथ अटल कहा करते थे अगर छोटा राज्य होगा विकास अच्छा होगा, व्यवस्थाएं सुधरेगी, और हर वर्ग को इससे लाभ भी मिलेगा प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होगी आज उसी के फलस्वरूप हमे छत्तीसगढ़ राज्य मिला। हम सब उनको याद करते है नमन करते है

उनके एक एक शब्द में बल था, अटल कवि हृदय सम्राट भी थे, बहुत सारी बातों को सहजता एवं सरलता से कह जाते थे, मानव को कैसे जीना चाहिए, कैसे सादगी से रहना चाहिए ये उन्होंने हम सबको सिख दी। और उनकी यादे हमेशा रहेगी। मैं अपनी ओर से पूरे लोक सभा की ओर से एवं छत्तीसगढ़ वासियो की ओर से उनको श्रद्धा नमन करता हूं, श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज ही कि दिन वो हमें छोड़ कर चले गए थे, आज उनकी पुण्यतिथि है। आप सब यह अटल को प्रणाम करके , नमन करके उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प ले ये मेरा आप सबसे निवेदन है, ॐ शांति आदि बाते कहते हुए अटल को श्रद्धांजलि दिया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा दुर्ग जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, पोषण वर्मा, आमटी सरपंच घनश्याम साहू , पंच सुरेश पटेल, विनोद साहू, हिरालाल साहू, लोकनाथ साहू, देवेन्द्र साहू, देव कुमार साहू, दिनेश निषाद आदि सहित भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन हॉल में आयोजित भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *