हरनाज संधू ने 2021 के मिस यूनिवर्स का किताब लेकर बड़ाई भारत की शान …
शेयर करेंदिल्ली। आपको बता दें, 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इसी साल 12 दिसंबर को इस्राइल में हुआ था। जिसमें 75 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। उन्हें हराकर अभिनेत्री हरनाज…
शेयर करेंदिल्ली। आपको बता दें, 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इसी साल 12 दिसंबर को इस्राइल में हुआ था। जिसमें 75 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। उन्हें हराकर अभिनेत्री हरनाज…
शेयर करेंटेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार नए- नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में अब एक बार फिर घर के दो हिस्से नजर आ रहे हैं। इसके तहत घर के पहले हिस्से में वीआईपी सदस्य हैं तो वहीं दूसरे हिस्से में हैं नॉन- वीआईपी कंटेस्टेंट्स। वहीं, शो में अब बतौर वाइल्ड कार्ड नजर आ रहे देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, अभिषेक बिचुकले, राखी सावंत और उनके पति रितेश हर रोज नए- नए धमाके कर रहे हैं। ऐसे में अब दर्शकों को शो में एंटरटेनमेंट का बेहतरीन डोज देखने को मिल रहा है। शो में अब दर्शकों को आए दिन वीआईपी और नॉन- वीआईपी कंटेस्टेंट्स की तकरार देखने को मिल रही है। ऐसे में शो के बीते एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को अपनी प्राइज मनी बचाने के लिए एक टास्क करने को दिया। टास्क के बाद अब कंटेस्टेंट्स के पास 45 लाख की राशि बाकी है। वहीं, शो में अब दर्शकों को कई सदस्यों की दोस्ती में दरार देखने कोे भी मिली। इसी क्रम में अब निशांत और प्रतीक के बाद शो में उमर और तेजस्वी के बीच दूरियां आती दिखाई दे रही है। आज प्रसारित हुए एपिसोड में उमर और तेजस्वी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दरअसल, दोनों के बीच खाने को लेकर नोकझोंक होती दिखाई दी। उमर, तेजस्वी को यह कहते हुए दिखाई दिए कि उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सबको सही से और पेट भर खाना मिले। वहीं, उमर की यह बात सुनते ही तेजस्वी गुस्सा हो गईं। उन्होंने कहा कि वह सभी के लिए खाना बनाती हैं। अगर किसी को उनका काम पसंद नहीं है तो उन्हें इससे हटा सकता है। वहीं, तेजस्वी और उमर के बीच हो रही इस बहस के बीच प्रतीक, तेजस्वी के समर्थन में आगे आए। हालांकि, शो में उनके सबसे खास करण ने उनका साथ नहीं दिया। करण ने उमर का पक्ष लेते हुए तेजस्वी को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रहीं। बिग बॉस घर में इन दिनों कई रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां उमर और तेजस्वी दोनों के बीच मनमुटाव होता नजर आ रहा है, तो वहीं रश्मि के रूप में उमर को एक दोस्त मिल गया है। ऐसे में तेजस्वी और उमर की दोस्ती का आगे क्या होगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
शेयर करेंबिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच पनपी नफरत दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना ने हाल ही में घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। पहले ही दिन से देवो, शमिता शेट्टी को टारगेट कर रही हैं और उन्हें बुरा भला बोल रही हैं। शो के होस्ट सलमान ख़ान भी देवोलीना को टोक चुके हैं कि वो अपना गेम खेलें लगातार शमिता शेट्टी को बेवजह पोक न करें, लेकिन देवोलीना हैं कि अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रही हैं। इसी बीच हाल ही में दोनों के बीच इतनी भयंकर लड़ाई हुई कि लड़ते-लड़ते शमिता शेट्टी बेहोश हो गईं। शमिता की हालत देखकर घरवाले बुरी तरह घबरा गए वहीं करण कुंद्रा उन्हें लेकिन मेडिकल रूम की तरफ भागे। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का प्रोमो जारी किया है जिसमें शमिता बेहोश होती दिख रही हैं। दरअसल, बिग बॉस में इस वक्त 50 लाख की प्राइज़ मनी को लेकर टास्क चल रहा है। इस टास्क की संचालक देवोलीना और शमिता शेट्टी बनी हैं। टास्क की शरुआत से ही देवोलीना नॉनवीआईपी सदस्यों के खिलाफ पक्षपाती होती दिख रही हैं और खुलकर चीटिंग कर रही हैं। गलत फैसला लेते हुए कल देवोलीना ने उमर रियाज़ को बाहर कर दिया वहीं बाकी सदस्यों के साथ भी वो साफ-साफ चीटिंग कर रही हैं। इस वजह से नॉनवीआईप सदस्यों की प्राइज़ मनी में से 5 लाख रुपए कम हो गए। इस वजह से शमिता और देवोलीना के बीच ज़ोरदार जंग छिड़ी हुई है और आज ये जंग एक अलग ही रूप ले लेगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शमिता और देवोलीना के बीच झगड़ा होता है इस बीच शमिता कुछ ऐसा कह देती हैं जिससे देवो का पारा हाई हो जाता है और वो ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगती हैं। लड़ते-लड़ते शमिता की तबीयत खराब हो जाती है और वो करण का हाथ पर ही बेहोश हो जाती हैं। शमिता को इस हालत में देख करण तुरंत उन्हें गोद में उठाते हैं और मेडिकल रूम की तरफ लेकर भागती हैं। हालांकि आगे क्या हुआ ये आज दिखाय जाएगा।
शेयर करेंकरीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी पैदाइश से ही मीडिया में छाए…
शेयर करेंदुनिया इस वक्त कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे की आहट महसूस कर रही है और इससे निपटने की तैयारियों में जुट गयी है। वहीं मनोरंजन इंडस्ट्री…
शेयर करेंकंगन रनोट अपनी फिल्मों के अलावा विवादित बयानों के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री के आंतरिक मामलों से लेकर देश के लगभग हर मुद्दे पर कंगना अपनी बेबाक राय रखती हैं। अपने बयानों के चलते कई बार कंगना को मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगन रनोट अपनी फिल्मों के अलावा विवादित बयानों के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री के आंतरिक मामलों से लेकर देश के लगभग हर मुद्दे पर कंगना अपनी बेबाक राय रखती हैं। अपने बयानों के चलते कई बार कंगना को मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है। एक्ट्रेस के खिलाफ अलग-अलग मामलों में केस भी दर्ज किए जा चुके हैं अब इसी बीच कंगना को जाने से मारने की धमकी मिली है जिसका खुलासा ख़ुद एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के जरिए किया है। अपने पोस्ट में ही कंगना ने ये भी बताया है कि इस मामले में एक्ट्रेस ने एफआईआर दर्ज करवा दी है, वहीं सोनिया गांधी से अपील की है कि वह पंजाब की मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि इस पर तुरंत कर्रवाई करें। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए मैने लिखा था कि गद्दारों को कभी माफ नहीं करना, ना ही भूलना। इस तरह की घटना में देश के अंदरूनी देशद्रोही ग़द्दारों का हाथ होता है। देशद्रोही गद्दारों ने कभी पैसे के लालच में तो कभी पद व सत्ता के लालच में भारत मां को कलंकित करने के लिए एक भी मौका नहीं छोड़ा, देश के अंदरूनी जयचंद और गद्दार षड्यंत्र रच देश विरोधी ताकतों को मदद करते रहे, तभी इस तरह की घटनाएं होती हैं’। ‘मेरे इसी पोस्ट पर मुझे विघटनकारी ताकतों की तरफ से निरंतर धमकियां मिल रही हैं। बठिंडा के एक भाई साहब ने तो मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। मैं इस तरह की गीदड़ भभकी या धमकियों से नहीं डरती। देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालो और आतंकी ताकतों के खिलाफ बोलती हूं और हमेशा बोलती रहूंगी। वह चाहे बेगुनाह जवानों के हत्यारे नक्सलवादी हो, टुकड़े टुकड़े गैंग हो या आठवें दशक में पंजाब में गुरूओं की पावन भूमि को देश से काटकर खालिस्तान बनाने का सपना देखने वाले विदेशों में बैठेहुए आतंकवादी हो’। ‘लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है, सरकार किसी भी पार्टी की हो, लेकिन देश की अखंडता, एकता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा और विचारों की अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार हमें बाबासाहेब अम्बेडकर के सविंधान ने दिया है। मैंने किसी भी जाति, मजहब, या समूह के बारे में कभी कोई अपमानजनक या नफरत फैलाने वाली बात नहीं की है’। ‘मैं कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया जी को भी याद दिलाना चाहूंगी कि आप भी एक महिला है, आपकी सास इंदिरा गांधी जी इसी आतंकवाद के खिलाफ अंतिम समय तक मजबूती से लड़ीं। कृपया पंजाब के अपने मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि वह इस तरह के आतंकवादी, विघटनकारी और देशविरोधी ताकतों की धमकी पर तुरंत कार्रवाई करें’। ‘मैंने धमकी देने वालो के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की है। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार भी जल्द कार्रवाई करेगी। देश मेरे लिए सर्वोपरि है, इसके लिए मुझे बलिदान भी देना पड़े तो मुझे स्वीकार्य है, पर मैं ना डरी हूं ना कभी डरूंगी, देश के हित में, गद्दारों के खिलाफ खुलकर बोलती रहूंगी। पंजाब में चुनाव होने वाले हैं, इसके लिए कुछ लोग मेरी बात को संदर्भ के बिना प्रयोग कर रहे हैं, अगर मुझे भविष्य में कुछ भी होता है तो उसके लिए नफरत की राजनीति व बयानबाज़ी करने वाले ही पूरी तरह उत्तरदायी होंगे। इनसे करबद्ध निवेदन है कि चुनाव जीतने की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए किसी के प्रति नफरत ना फैलाएं। जय हिंद, जय भारत’
शेयर करेंबाहुबली वाले प्रभास एक्टिंग में जितनी दिलचस्पी रखते हैं, कारों भी उन्हें उतनी ही पसंद हैं. इसके पास लंबा-चौड़ा लग्जरी कार कलेक्शन है और अब पुष्टि को चुकी है…
शेयर करेंबॉलीवुड की खल्लास गर्ल ईशा कोप्पिकर की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। ईशा कोप्पिकर ने बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से 29 नवंबर 2009 को शादी रचाई थी। दोनों ने मुंबई के जुहू में स्थित इस्कान मंदिर में महाराष्ट्रीय रीति रिवाज से शादी रचाई। दोनों आज अपनी शादी की 12वी सालगिरह मना रहे हैं। 19 सितंबर 1976 में मुम्बई में जन्मी ईशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। फोटोशूट से चर्चा में आने के बाद 1995 में ईशा ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया जहां उन्होंने मिस टैलेंट का क्राउन जीता। इसके बाद उन्होंने 1998 में तमिल फिल्म ‘चंद्रलेखा’ से डेब्यू किया। हालांकि बॉलीवुड में उनका डेब्यू ‘फिजा’ के साथ हुआ। इसमें उन्होंने करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ काम किया था। इसके बाद ईशा डरना मना है, कयामत, दिल का रिश्ता, पिंजर, मैंने प्यार क्यूँ किया, कृष्णा कॉटेज जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। बॉलीवुड में 10 साल तक स्ट्रगल के बाद भी ईशा कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। फिल्मों में न चल पाने के कारण उन्होंने स्टेज शोज और वीडियो एल्बम में भी काम किया। कई आइटम नंबर्स भी किए, जिसमें ‘बच के तू रहना’ आज भी हिट है। इस बीच ईशा का नाम एकिटर इंदर कुमार के साथ भी जुड़ा। दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे लेकिन इंदर को शराब की लत थी जिसकी वजह से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद बॉलावुड से दूर हो चुकीं ईशा ने होटल इंडस्ट्री से जुड़े बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से शादी कर ली। ईशा कोप्पिकर इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ईशा अपने पति और बेटी के साथ दुनिया घूमती रहती हैं और सोशल साइट्स पर खूब तस्वीरें भी अपलोड करती रहती हैं। ईशा कोप्पिकर राजनीति में भी एक्टिव हैं। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थी। उन्हें भाजपा की महिला परिवहन विंग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। ईशा अपने पति का बिजनेस में भी हात बटाती हैं।
शेयर करेंएक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘योद्धा’ की शूटिंग शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी सिद्धार्थ ने खुद फिल्म के सेट से अपनी फोटो शेयर कर…
शेयर करेंबॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक हॉट बिकिनी फोटो शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यह तस्वीर शेयर करते हुए…
शेयर करेंलंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म 83 के निर्माताओं ने आइकॉनिक क्रिकेट ड्रामा का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज होने जा रहा…