ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित मंत्री चौबे ने कहा संगठन को मजबूत करो

शेयर करें


धमधा। नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए धमधा ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकारिणी जिसमें 300 से भी अधिक पदाधिकारी बनाए गए हैं उसका सम्मेलन धमधा में रखी गई थी।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री चौबे ने कहा कि अब सब की जवाबदारी है कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान किया जाए उनकी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाये उन्होंने भूपेश बघेल सरकार को किसानों की सरकार बताते हुए कहा कि कैसे भूपेश सरकार किसानों मजदूरों गरीबों के लिए कार्य कर रही है किसानों के लिए राजीव किसान न्याय योजना लागू है अब भूमिहीन व्यक्तियों के लिए राजीव भूमिहीन मजदूर योजना लागू की जा रही है जिससे कि गैर कृषक लोगों को भी एक निश्चित राशि प्राप्त हो पाएगी उन्होंने इस अवसर पर सभी नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने छत्तीसगढ़ सरकार और मंत्री चौबे की खूब तारीफ की उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में छत्तीसगढ़िया सरकार बनी है सभी प्रदेश वासी खुशहाल है मंत्री चौबे जैसे कद्दावर नेता को कृषि मंत्री बनाकर भूपेश बघेल सरकार किसानों के हित में बड़े बड़े फैसले किए हैं उन्होंने धमधा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यशैली की भी खूब तारीफ की कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव गुप्ता व जिला पंचायत सभापति शमशीर कुरैशी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निगम बोर्ड के सदस्य नियुक्त हुए बीज निगम के सदस्य जालम पटेल शाकंभरी बोर्ड के सदस्य दुखवा पटेल व मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य विजय ढीमर का मंत्री चौबे द्वारा सम्मान किया गया पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नजीर अहमद कुरैशी के योगदान के लिए उनका सम्मान किया गया सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी बनने का उत्साह था सबने आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता,उपाध्यक्ष अशोक कसार,अनिल सिंह ठाकुर, डाकेंद्र साहू ,संतलाल बंजारे,महेश बया,सूर्य प्रकाश शर्मा,केशव वैष्णव,जितेंद्र वर्मा,प्रहलाद यादव,अनिल साहू,धर्मेंद्र साहू रामचंद जंघेल,टोमन पटेल,दिलीप जंघेल,मधुसूदन राणा,रजत नायक,चंद्रशेखर वर्मा,ठाकुर राम साहू,देवनाथ सोनकर,हिम्मत ढीमर,सुमंत ताम्रकार,मनोज यादव,परमेश्वर साहू,गंगू वर्मा,गजानंद यादव,रामेश्वर साहू,अनिल सेन,धनेश्वर साहू,ललित सोनकर,देवेंद्र चंदेल,कामदेव साहू,जीवन निर्मलकर,गंगाधर निषाद,बब्बू वैष्णव,नंद निर्मलकर,उमेश चंद्र यादव,दीनबंधु सोनकर,अरुण साहू,सुरेंद्र यादव,अविनाश मिश्रा,हरक साहू,हीरा साहू,कमल किशोर चंदेल,छत्रपाल चंदेल,विनोद पटेल,सुशील उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पशु तस्करी करते हुए मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहे धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // रविवार को धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन महाराष्ट्र पासिंग में अवैध रूप से गौवंशीय…

    और पढ़ें
    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *