अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का का 3 दिवसीय दौरा कार्यक्रम

शेयर करें

रायपुर।। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2021 शनिवार को दोपहर 3.50 बजे नईदिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचकर नेता द्वय शाम 5 बजे वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे।

Advertisements
KWBD

दिनांक 25 जुलाई 2021 रविवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे निगम मंडल आयोग में नियुक्त पदाधिकारियों से भेंट, चर्चा एवं कार्यो की समीक्षा करेंगे।
 
दिनांक 26 जुलाई 2021 सोमवार को प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 4.20 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे। 25 जुलाई को प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का रात्रि 8.20 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा नईदिल्ली के लिये रवाना होंगे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *