आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वृद्धजनों का निगम ने किया सम्मान, 4 से 10 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का विशेष सप्ताह

शेयर करें

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विशेष सप्ताह आयोजित किया जा रहा है! आज निगम सभागार में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के हितग्राहियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था! जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को साल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया! वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भारत माता के तैल्य चित्र पर पुष्पार्पण एवं माल्यार्पण के पश्चात सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की गई! आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को महोत्सव के रूप में मनाने एवं भारत का अमृत महोत्सव समारोह के आयोजन के अंतर्गत विशेष रुप से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया!

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने वृद्धजनों का सम्मान किया! इस अवसर पर भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले बुजुर्ग उपस्थित थे! सम्मान समारोह में समाज कल्याण के अधिकारी दोनर सिंह ठाकुर एवं पटेल सहित निगम से अजय शुक्ला मौजूद रहे!

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply