विधायक देवेंद्र ने छावनी क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात वार्ड दौरा कर लोगों से मिले, सब का कुशल क्षेम पूछा

शेयर करें

भिलाई। शुक्रवार की सुबह खुर्सीपार और छावनी जोन 4 क्षेत्र के रहवासियों के लिए काफी खास दिन था। क्योंकि शुक्रवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने जोन 4 क्षेत्र के रहवासियों को कई नई सौगात दी है। जिसमें सबसे बड़ी सौगात है शहीद चुम्मन यादव सरोवर दर्री तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 47 लाख की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा और भी 4 प्रमुख जरूरी सौगातें दी गई

यह होंगे विकास कार्य

वार्ड क्रमांक – 28 छावनी में सतनाम भवन के समीप भवन का विस्तारीकरण कार्य 5.00 लाख की लागत से किया जाएगा।शहीद चुम्मन यादव सरोवर(दर्री तालाब) का सौंदर्यीकरण कार्य 47.00 लाख की लागत से की जाएगी।मुक्तिधाम के सामने पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य 5 लाख की लागत से होगा।बिजली नगर समुदायिक भवन के बाजू में जिम भवन निर्माण कार्य 5लाख की लागत से होगा।

मॉडल तालाब बनेगा शहीद चुम्मन यादव सरोवर

शहीद चुम्मन यादव सरोवर(दर्री तालाब) का सौंदर्यीकरण कार्य 47.00 लाख की लागत से की जाएगी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव क्षेत्र के विकास के लिए कई विकास कार्य करा रहे हैं। इसी कड़ी में शहीद चुम्मन यादव सरोवर(दर्री तालाब) का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जो अपने आप में एक मॉडल होगा। यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। तालाब को भव्य सुंदर बनाया जाएगा। जो अपने आप में एक मॉडल हाेगा।

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

क्षेत्रवासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया। लोग जब विधायक से मिले तो उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद से छावनी और खुर्सीपार के वार्डों में करोड़ों का विकास कार्य हो रहाहै। पहले जो खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र गंदगी से पटी पड़ी रहती थी। जहां पानी के हमेशा मारामारी रहती थी। जहां कोई नेता आता-जाता नहीं था। ऐसे वार्डों की विधायक देवेंद्र यादव ने तस्वीर ही बदल दी है। चारो ओर साफ सड़के, जहां सड़के नहीं थी। वहां सड़क बनाया जा रहा है। सीमेंटीकरण पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। बच्चों के खेलने, बुजुर्गों और लोगों के लिए भव्य सुंदर गार्डर आदि सब बनाया गया। पानी की समस्या को हमेशा को लिए जड़ से खत्म कर दिया गया। सतनामी समाज के लोगों ने आभार जताते हुए कहा कि आप के सहयोग से समाज का भवन बन रहा है। इसी प्रकार सभी समाज के लोगों ने आभार जताया।

  • Related Posts

    आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर महिला पत्रकार हुई सम्मानित
    • May 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सुपेला हिमालय होटल मे हुआ में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता…

    और पढ़ें
    भिलाई में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ
    • May 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भिलाई नगर में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा किया गया। उद्घाटन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *