भिलाई // भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती भाजपा के विभिन्न मंडलों द्वारा प्रभावशाली कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष श्री देवांगन ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रतिवर्ष बाबा साहब की गरिमा एवं सम्मान के अनुरूप राष्ट्रव्यापी स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन समाज में समरसता एवं जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है।
जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 13 अप्रैल को पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन सभी स्थलों पर, जहाँ बाबा साहब की प्रतिमाएँ स्थापित हैं, स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा चौक-चौराहों एवं प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही संध्या समय सभी विकासखंडों, नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर सभी मंडलों एवं जिला कार्यालय में बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। यह कार्यक्रम भाजपा के छह प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है, जिसे बूथ स्तर तक मनाने की योजना बनाई गई है।
विशेष संपर्क अभियान के तहत देशभर में बाबा साहब के अनुयायियों की बहुलता वाले क्षेत्रों में समरसता भोज का आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम के सह-प्रभारी मदन सेन एवं खगेश केसरिया रहे, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, दीपक भोंडेकर, शशि भगत, तरुण सिंह, प्रशांत गुप्ता, ए. गौरी शंकर, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, गोपाल साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी, तुलसी साहू, राजू खान एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।






