अवैध रूप से लगाए जा रहे थे मोबाइल टावर हुई कार्यवाही

शेयर करें

भिलाई।नगर निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से चोरी छुपे मोबाइल टावर लगाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कार्य को बंद कराया गया और टावर लगाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री को भी जब्त किया गया! मामला शांति नगर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है इस वार्ड में सड़क नंबर 5 बी प्लाट क्रमांक 140 के मकान में भारती एयरटेल कंपनी द्वारा टावर लगाने का काम किया जा रहा था! वार्ड क्रमांक 11 निवासी पूनम शर्मा का यह मकान है जिनके मकान के प्रथम तल में टावर लगाने की पूरी तैयारी की जा रही थी! मोहल्ले वासियों को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने टावर लगाने का विरोध किया और इसकी शिकायत उन्होंने निगम से की! शिकायत पर निगम ने मोबाइल टावर नहीं लगाने के संबंध में संबंधित एजेंसी को सूचना पत्र जारी किया! एजेंसी को सूचना पत्र प्राप्त होने के बाद भी उन्होंने अपना काम जारी रखा

Advertisements
KWBD
अवैध रूप से लगाए

तब निगम की टीम पहुंची और टावर लगाने के काम को बंद कराया! इसके साथ ही टावर लगाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाली सामग्री 8 नग बैटरी, 2 नग लोहे की सीढ़ी एवं 3 नग लोहे के अन्य सामान को जप्त किया! एजेंसी के जयकुमार के समक्ष यह कार्रवाई की गई! कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, विशेष दस्ता के बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता के कन्हैया यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

  • Related Posts

    सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री ने कहा – किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *