50 लाख की लागत से बन रहा डोम शेड, पाथवे और हो रहा सौंदर्यीकरण

शेयर करें

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से गौतमनगर खुर्सीपार क्षेत्र में बड़ा विकास कार्य हो रहा है। लगभग 50 लाख की लागत से यहां डोम शेड का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही यहां पाथवे निर्माण और आसपास पूरे मैदान का गार्डन जैसे सौंदर्यीकरण भी किया जारहा है।

भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव समय -समय पर क्षेत्र की जनता से मिलते रहते हैं। वार्ड दौरा आदि के माध्यम से वार्डवासियों से मिलकर उनका हालचाल जाते हैं। इसी कड़ी में जब पिछले साल विधायक देवेंद्र यादव वार्डदौरा में गए थे। तब लोगों ने गैतम नगर पोस्ट ऑफिस के सामने वाले खाली मैदान में डोम शेड बनाने की मांग की थी। जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और अधिकारियों को बोल कर स्टीमेट तैयार कराया। विधायक की पहल से बीएसपी ने भी सहयोग किया और अब यहां पर डोम शेड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 50 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। डोम शेड बनाने से क्षेत्र की जनता का काफी लाभ होगा। किसी भी प्रकार की सामाजिक, धार्मिक आयोजन करने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी।

पाथवे और सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है

गौतम नगर पोस्ट आफिस के सामने डोम शेड निर्माण के साथ ही यहां गार्डनिंग भी की जा रही है। चारो और पौधा रोपण करने के साथ ही सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पूरा एक गार्डन जैसा लोकेशन तैयार किया जा रहा है। साथ ही यहां पर पाथवे निर्माण भी हो रहा है। ताकि वर्षों से खाली पड़े इस जगह पर डोम शेड निर्माण के साथ ही एक पूरा सुंदर वातावरण निर्मित किया जारहा है। निर्माण कार्य अभी तेजी से जारी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां लोग आयोजन करने के साथ ही सुबह शाम सैर भी कर सकेंगे। बच्चों के खेलने आदि की सुविधा होगी

रंगबिरंगी लाइटों से रौशन होगा मैदान नहीं लगेगा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव जब वार्ड दौरान करने गए थे। तब वार्ड की महिलाओं ने विधायक श्री यादव को बताया था कि उक्त मैदान में रात में चारो ओर अंधेरा छाया रहता है। इस वजह से यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में विधायक ने पुलिस थाने में सूचना देकर क्षेत्र में गस्त बढ़ाने का निर्देश दिया था साथ ही जहां डोम शेड बनाया जा रहा है। वहां मैदान में चारो ओर लाइट भी लगवाई जाएगी। जिससे मैदान में रात में भी पयाप्त रोशनी होगी और असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा नहीं लगेगा।

जनता की मांग पूरा कर रहे हैं

जनता की मांग के अनुसार काम कर रहे हैं। डोमशेड और सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। वर्षों से यह जगह खाली पड़ी थी। जहां डोमशेड बनाने और गार्डन, सौंदर्यीकरण करने के साथ रंगबिरंगी लाइटें लगाई जाएगी। आने वाले दिनों में जब काम पूरा हो जाएगा तब यहां एक सुंदर वातावरण होगा। लोग शाम को यहां अपने परिवार के साथ टहलने आएंगे।

  • Related Posts

    बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़, जिसे हर्बल स्टेट के रूप में जाना जाता है, आज अपनी समृद्ध वन संपदा और दूरदर्शी शासकीय नीतियों के बल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई…

    और पढ़ें
    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *