कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान बेमेतरा में हाईटेक प्लग टाइप नर्सरी, बायो एजेंट उत्पादन इकाई एवं मल्टीमीडिया कक्ष का लोकार्पण

शेयर करें

बेमेतरा // इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल का कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, ढोलिया, बेमेतरा में भ्रमण कार्यक्रम था। बीते दिनों इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत, एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एम.आई.डी.एच.) योजनांतर्गत नवनिर्मित हाईटेक प्लग टाईप नर्सरी का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होनें महाविद्यालय के बायो एजेंट उत्पादन इकाई, मल्टीमीडिया कक्ष एवं प्रक्षेत्र के मातृ-फलोद्यान (उन्नयन एवं आधुनिकीकरण) का भी लोकार्पण किया। भ्रमण कार्यक्रम में निदेशक, प्रक्षेत्र एवं विस्तार सेवायें डॉ. पी. के. चन्द्राकर तथा संचालक, अनुसंधान सेवायें डॉ. विवेक त्रिपाठी भी सम्मिलित रहे।

Advertisements
KWBD

सभी पदाधिकारियों ने प्रक्षेत्र, महाविद्यालय एवं बालिका छात्रावास का भ्रमण किया तथा महाविद्यालय में चल रही शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी ली। कुलपति ने महाविद्यालय द्वारा बेमेतरा जिले के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्लग नर्सरी से कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त एवं उकठा रोधी ग्राफ्टेड टमाटर, बैंगन तथा मिर्च के पौधे उपलब्ध होंगे। डॉ. विवेक त्रिपाठी संचालक, अनुसंधान सेवायें ने कहा कि बायो एजेंट उत्पादन इकाई से कृषकों को सस्ते दरों पर असरदार जैव कारक एवं जैव उर्वरक प्राप्त होंगे।

डॉ. पी. के. चन्द्राकर निदेशक, प्रक्षेत्र ने बताया कि मातृ-फलोद्यान से जिले के किसानों को उच्चगुणवत्ता युक्त आम, अमरूद, बेर, डेगन फ्रूट, अनार, नींबू, मुनगा इत्यादि फलों के पौधें उपलब्ध होगें तथा उन्हें इनके लिए जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ. के. पी. वर्मा ने बताया कि मल्टीमीडिया कक्ष विद्यार्थियों के पठन-पाठन में बहुत ही सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और संघर्ष की स्मृतियों को किया जाएगा साझा, विशेष प्रदर्शनी भी होगी आयोजित
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत विभाजन की विभीषिका में असंख्य परिवारों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से…

    और पढ़ें
    इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *