खेल हार्दिक पंड्या ने घड़ियां जब्त करने की खबरों को कहा फर्जी, सफाई जारी करके बताया पूरा सच

शेयर करें

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मुंबई एयरपोर्ट पर घड़ी जब्त किए जाने के विवाद पर सफाई दी है. मंगलवार सुबह हार्दिक पंड्या द्वारा ट्वीट कर बताया गया कि जब वह दुबई से वापस आ रहे थे, तब उन्होंने खुद ही जाकर कस्टम के अधिकारियों को अपनी घड़ी सौंपी थी. हार्दिक ने अन्य सभी तरह के आरोपों को नकारा है और कस्टम के अधिकारियों को जरुरी कागज सौंपने की बात कही है. हार्दिक पंड्या ने अपने ट्वीट में लिखा, ’15 नवंबर की सुबह जब मैं दुबई से वापस आ रहा था, तब मैं अपना बैग लेने के बाद खुद ही मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम काउंटर पर गया और वहां से लाई गई सभी आइटम को दिया, कस्टम ड्यूटी भरी. सोशल मीडिया पर गलत तरह से चीजों को फैलाया जा रहा है, मैं इन सभी चीजों के बारे में सही बात बताना चाहता हूं’.

हार्दिक ने लिखा, ‘दुबई से जो मैंने सामान खरीदा था, वापसी के दौरान मैंने खुद ही उनकी जानकारी दी और कस्टम ड्यूटी भरने को तैयार था. कस्टम डिपार्टमेंट ने सभी जरुरी कागज मांगे हैं, जो हम दे रहे हैं. कस्टम विभाग अभी ड्यूटी का हिसाब लगा रहे हैं, जो मैं भरने को तैयार हूं. साथ ही घड़ी की कीमत 1.5 करोड़ है, ना कि 5 करोड़ रुपये जिस प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं. हार्दिक पंड्या ने अपनी सफाई में आगे कहा कि मैं कानून को मानने वाला नागरिक हूं, सभी सरकारी एजेंसियों का सम्मान करता हूं. जो भी कागज की जरूरत होगी मैं कस्टम विभाग को देने के लिए तैयार हूं, मेरे खिलाफ जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो पूरी तरह गलत हैं.

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply