अवैध रूप से लगाए जा रहे थे मोबाइल टावर हुई कार्यवाही

शेयर करें

भिलाई।नगर निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से चोरी छुपे मोबाइल टावर लगाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कार्य को बंद कराया गया और टावर लगाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री को भी जब्त किया गया! मामला शांति नगर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है इस वार्ड में सड़क नंबर 5 बी प्लाट क्रमांक 140 के मकान में भारती एयरटेल कंपनी द्वारा टावर लगाने का काम किया जा रहा था! वार्ड क्रमांक 11 निवासी पूनम शर्मा का यह मकान है जिनके मकान के प्रथम तल में टावर लगाने की पूरी तैयारी की जा रही थी! मोहल्ले वासियों को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने टावर लगाने का विरोध किया और इसकी शिकायत उन्होंने निगम से की! शिकायत पर निगम ने मोबाइल टावर नहीं लगाने के संबंध में संबंधित एजेंसी को सूचना पत्र जारी किया! एजेंसी को सूचना पत्र प्राप्त होने के बाद भी उन्होंने अपना काम जारी रखा।

अवैध रूप से लगाए

तब निगम की टीम पहुंची और टावर लगाने के काम को बंद कराया! इसके साथ ही टावर लगाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाली सामग्री 8 नग बैटरी, 2 नग लोहे की सीढ़ी एवं 3 नग लोहे के अन्य सामान को जप्त किया! एजेंसी के जयकुमार के समक्ष यह कार्रवाई की गई! कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, विशेष दस्ता के बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता के कन्हैया यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने किया था चूहे मारने की दवा का सेवन ।
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल //  20 सितंबर को एसीसी कॉलोनी जामुल में अंजना शर्मा द्वारा अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का…

    और पढ़ें
    राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं
    • October 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की पावन धरा सदियों से त्याग, तपस्या, संघर्ष और स्वाभिमान की साक्षी रही है। यहां’ के घने जंगलों, पर्वतों और वनांचलों में स्वतंत्रता की ऐसी अनगिनत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *