मुख्यमंत्री बघेल ने दो साल बाद भी नन्हें बालक धीमान को दूर से पहचान लिया

शेयर करें

बैगा आदिवासी बच्चे को गोद में लेकर दुलारा

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अपनी मां के साथ आया था धीमान

रायपुरमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बच्चों के प्रति स्नेह आज फिर एक बार देखने को मिला। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लोगों में नन्हा बालक धीमान वर्या पड़िया भी दो वर्ष बाद मुख्यमंत्री निवास आया था, उसे देखकर मुख्यमंत्री ने दूर से ही उसे पहचान लिया और धीमान को गोद में लेकर दुलारा।

धीमान अपने परिजनों के साथ इसके पहले भी दो वर्ष पहले सन् 2019 में मुख्यमंत्री श्री बघेल के जन्म दिवस के मौके पर उनके निवास आया था, तब मुख्यमंत्री ने इस बच्चे को अपनी गोद में लेकर दुलारा था और बालक को हथेली पर खड़ा कर संतुलन साधा था। मुख्यमंत्री ने भीड़ के बीच धीमान को पहचान लिया और उसे अपनी गोद में लेकर दुलारा। धीमान के परिजन वर्ष 2019 का छायाचित्र भी लेकर आए थे।

कवर्धा जिले के पण्डरिया क्षेत्र से आए बैगा जनजाति के लोगों में बैगा जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष इतवारी राम मछिया, धीमान वर्या पड़िया के पिता श्री संतोष कुमार पड़िया और बसंता बाई सहित जनजाति के अनेक लोग शामिल थे। ये बैगा आदिवासी के कवर्धा के अमनिया और चतरी गांव से आए थे।

  
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम…

    और पढ़ें
    भाजपा जिला के द्वारा भिलाई निगम का होगा घेराव”निगम के पार्षद दल करेंगे लीड
    • May 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी 4 मई को नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद द्वारा विगत साढ़े चार वर्षों में किए गए कथित भ्रष्टाचार एवं दमनकारी नीतियों के विरोध में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *