राजपूत भवन ननकटठी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

शेयर करें

दुर्ग । दुर्ग ननकटठी के राजपूत सामाजिक भवन में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । ननकटठी मे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ननकटठी के राजपूत भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मनोज राजपूत ले आउट प्राइवेट लिमिटेड दुर्ग के के द्वारा संपन्न हुआ

सर्वप्रथम महात्मा गांधी, महाराणा प्रताप के छायाचित्रों में गुलाल लगाकर माल्यार्पण कर एवं पूजन कर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ पहली बार सामाजिक भवन में राष्ट्रीय ध्वज सामाजिक स्तर पर शान से फहराया गया। जिसमें ग्राम ननकटठी एवं दुर्ग शहर से पधारे स्वजातीय सदस्यों बच्चों एवं ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान का वितरण किया गया

भवन के ऊपरी तल में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें कार्य योजना बनाने एवं समाज के सभी लोगों को जोड़ने विशेष कार्य योजना जो समाज हित में सर्वमान्य हो पर चर्चा की गई आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहां की समाज में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता चाहे देश हो या समाज अक्षम और अड़ीयल नेतृत्व यदि हो तो वह देश का और ना ही समाज का भला और विकास कर सकता है

विशिष्ट अतिथि पी एस चंदेल, कौशल सिंह, माधव सिंह, दशरथ सिंह, रामकुमार सिंह, घनश्याम सिंह सेंगर ,लोकेश्वर सिंह, अजय सिंह, देवी सिंह, कुमार सिंह, रोहिताशभुवाल, हेमंत गौर, मनोज सिंह , महिला सदस्यों में श्रीमती संध्या सेंगर ,महेंद्रीबाई ,मनीषा राजपूत, केशरगौर,फुलवाबाई, सुनीताबाई ,आरती देवी, ममता राजपूत ,कुमारी निभा राजपूत सहितसमाज के लोग उपस्थित थे।तथा बैठक के पश्चात चाय एवं नाश्ता का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन माधवसिंह ने किया एवं आभार लोकेश्वरसिंह राजपूत ननकटठी ने किया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग नगर के मुख्य कार्यक्रम स्थल में आज जला 1.25 लाख दीपों का प्रकाश
    • September 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राज्य शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग: 12 पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, ऑनलाइन दावा-आपत्ति 24 सितंबर तक आमंत्रित
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *