राजपूत भवन ननकटठी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

शेयर करें

दुर्ग । दुर्ग ननकटठी के राजपूत सामाजिक भवन में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । ननकटठी मे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ननकटठी के राजपूत भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मनोज राजपूत ले आउट प्राइवेट लिमिटेड दुर्ग के के द्वारा संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम महात्मा गांधी, महाराणा प्रताप के छायाचित्रों में गुलाल लगाकर माल्यार्पण कर एवं पूजन कर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ पहली बार सामाजिक भवन में राष्ट्रीय ध्वज सामाजिक स्तर पर शान से फहराया गया। जिसमें ग्राम ननकटठी एवं दुर्ग शहर से पधारे स्वजातीय सदस्यों बच्चों एवं ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान का वितरण किया गया।

भवन के ऊपरी तल में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें कार्य योजना बनाने एवं समाज के सभी लोगों को जोड़ने विशेष कार्य योजना जो समाज हित में सर्वमान्य हो पर चर्चा की गई आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहां की समाज में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता चाहे देश हो या समाज अक्षम और अड़ीयल नेतृत्व यदि हो तो वह देश का और ना ही समाज का भला और विकास कर सकता है।

विशिष्ट अतिथि पी एस चंदेल, कौशल सिंह, माधव सिंह, दशरथ सिंह, रामकुमार सिंह, घनश्याम सिंह सेंगर ,लोकेश्वर सिंह, अजय सिंह, देवी सिंह, कुमार सिंह, रोहिताशभुवाल, हेमंत गौर, मनोज सिंह , महिला सदस्यों में श्रीमती संध्या सेंगर ,महेंद्रीबाई ,मनीषा राजपूत, केशरगौर,फुलवाबाई, सुनीताबाई ,आरती देवी, ममता राजपूत ,कुमारी निभा राजपूत सहितसमाज के लोग उपस्थित थे।तथा बैठक के पश्चात चाय एवं नाश्ता का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन माधवसिंह ने किया एवं आभार लोकेश्वरसिंह राजपूत ननकटठी ने किया।

  • Related Posts

    अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें

    Leave a Reply