जामुल // अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के नगर पालिका शिवपुरी वार्ड 16 के पार्षद एवं सभापति चुम्मन वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति लीना चुम्मन वर्मा के द्वारा मितानिन,स्वच्छता दीदियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, साहिकाओं का सम्मान किया गया ।
पार्षद श्री वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की उनके सुख, समृद्धि एवं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना करते हुए कहा कि नारी शक्ति, मातृ शक्ति का सम्मान व चेतना जागृत करने के लिए आज पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हो रहा है। आज मातृ शक्तियां घर की जिम्मेदारी को निभाने के साथ-साथ घर से बाहर निकलकर भी विभिन्न कार्यों को सफलता पूर्वक कर रही है। यह उनके मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रीति वर्मा,उमेश्वरी वर्मा, कमलेश साहू, मालती देशमुख, पुष्पा नायक, जानकी साहू, पुष्पा वर्मा,रेखा साहू निर्मला आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।






