नवा रायपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर, सचिन-लारा-युवराज के चौके-छक्कों का आनंद लेने उमड़े क्रिकेट प्रेमी

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए ये दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का शुभारंभ किया। इस रोमांचक लीग में भारत और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ।

आज का मैच इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला जा रहा है, जहां इंडिया मास्टर्स की कमान सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज मास्टर्स की अगुवाई क्रिकेट लीजेंड ब्रायन लारा कर रहे हैं। इस महामुकाबले को देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे और अपने चहेते खिलाड़ियों के चौके-छक्कों पर उत्साह से झूम उठे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मैच शुरू होने से पहले मैदान में पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री खुशवंत साहेब और मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट बॉक्स में बैठकर मैच का रोमांच भी देखा और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

छत्तीसगढ़ – खेलों का नया हब बनने की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भाग लेने आए सभी महान क्रिकेट खिलाड़ियों का हृदय से स्वागत है। यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है कि हम क्रिकेट जगत के दिग्गजों को एक साथ खेलते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार खेल अधोसंरचनाओं के विकास और खिलाड़ियों को उन्नत सुविधाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए छत्तीसगढ़ तेजी से ‘स्पोर्ट्स हब’ बनने की दिशा में अग्रसर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने  चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव होगा और भविष्य में भी छत्तीसगढ़ ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करता रहेगा।

“क्रिकेट के भगवान” सचिन तेंदुलकर से मिलकर अच्छा लगा – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात के बाद अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा कि हमने सचिन को अब तक सिर्फ टीवी पर खेलते हुए देखा था, लेकिन आज उनसे प्रत्यक्ष भेंट का अवसर मिला। यह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है।

सचिन तेंदुलकर ने छत्तीसगढ़ आने पर खुशी व्यक्त करते हुए यह आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी छत्तीसगढ़ में खेलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों को लाइव खेलते देखना बेहद रोमांचक अनुभव था।

इन दिग्गज खिलाड़ियों को देखकर छत्तीसगढ़ के युवा न केवल खेलों के प्रति प्रेरित होंगे, बल्कि अपने जीवन में भी उनसे सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक यादगार खेल उत्सव साबित हो रहा है, जहाँ क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। राज्य सरकार भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी, ताकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें