सस्ते, दलालों के चक्कर में आकर नागरिक अवैध प्लांट खरीद कर परेशान हो रहे हैं।

शेयर करें


भिलाई // नगर निगम भिलाई क्षेत्र का जैसे-जैसे विकास हो रहा है। वैसे-वैसे अवैध प्लाटिंग करके दलाल प्लांट विक्रेता अवैध रूप से प्लाट काट के बेच दे रहे हैं। नगर निगम भिलाई जिला प्रशासन द्वारा बार-बार कार्रवाई की जा रही है। प्लाट खरीदने वालों को चेतावनी भी दी जा रही है कि कोई भी प्लांट, भूखंड खरीदने से पहले नगर निगम भिलाई के भवन अनुज्ञा शाखा, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, एवं राजस्व विभाग से संपर्क कर लेने के बाद ही प्लाट खरीदे। यह जरूर पता करें कि निस्तारी का पानी किधर निकलेगा, रोड कहां होगा, नाली कहां होगी।

शुरू में प्लांट विक्रेता बताता है यहां नाली, पानी निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, यहां पर गार्डन होगा। फिर फिर वह उसी जगह को प्लाट काट के बेच देता है। लोग चोरी छुपे बिना परमिशन के मकान भी बना लेते हैं। बनाने के बाद परेशानी हो जाती है। नागरिक सस्ते एवं दलालों के लोग लुभावना वादों को देखकर के प्लाट खरीद लेते हैं। बाद में पानी निकासी, रोड, नाली लाइट आदि समस्याओं से परेशान होते रहते हैं।

इसी तारतम में साकेत नगर में निस्तारी के लिए पानी निकासी का समस्या सामने आ रही है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत नगर निगम के अभियंताओं को लेकर के साकेत नगर के समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए पहुंचे। वहां देखने पर पता चला नीचे के प्लाटों में पानी भर गया है। कुछ लोग अपने सामने की नली को बंद कर दिए हैं। इसलिए चारों तरफ पानी भर रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया प्लांट विक्रेता वैद्य एवं गुप्ता द्वारा लोगों को प्लांट बेचा गया है। स्वाभाविक ढलान के अनुसार पानी का जिधर बहाव था उसे रोक दिया गया है। इसके कारण प्लांट में पानी भर रहा है। पानी निकालने मे समस्या हो रही है। पानी के बहाव को मोडा भी नहीं जा सकता है। पानी का प्रवृत्ति होता जिधर ढाल होता उधर जाता है। बहुत से लोग अवैध रूप से पीछे साइड में मकान भी बना लिए हैं। शुरू में तो दूसरे के प्लांट में पानी निस्तारी का छोड़ देते हैं फिर जब वह मकान बना लेता है तो झगड़ा होता है, परेशानी होती है। प्लाट बेचने वाला हाथ खड़ा कर दिया कह रहा है, यह मेरा काम नहीं है।

आयुक्त पाण्डेय ने स्थानीय लोगों को समझाइए कि निराकरण के लिए हम लोग प्रयास करेंगे लेकिन पानी का बहाव जो वास्तविक ढलान है उधर ही जाएगा। हम लोगो द्वारा इसके सीमांकन के लिए लिखा गया है। राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक, नगर निगम भिलाई के भवन अनुज्ञा शाखा जोन आयुक्त के साथ बैठकर के जो भी रास्ता होगा निकाला जाएगा। जब भी प्लाट खरीदे पूरी तहकीकात करने के बाद ही खरीदे। निरीक्षण के दौरान अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ​मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला ​रायपुर // छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सुशासन तिहार’ अब जन-जन की समस्याओं के समाधान…

    और पढ़ें
    ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल एक पड़ाव मात्र रह जाती हैं, मंजिल नहीं। राजनांदगांव जिले के…

    और पढ़ें