दुर्ग // दुर्ग जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। भूजल स्तर गिरने से तालाब, कुएं और नलकूप सूखते जा रहे हैं, जिससे आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए नव नियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से भेट मुलाकात कर समस्या को अवगत कराया और त्वरित समाधान की मांग की गई। विशेष रूप से गंगरेल बांध से नहर का पानी तत्काल छोड़े जाने का अनुरोध किया गया, ताकि ग्रामीणों और किसानों को राहत मिल सके।
दुर्ग कलेक्टर ने कहा इस जनहित मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द से जल्द समस्या समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।






