युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाने राज्य के 160 आईटीआई को बनाया जा रहा है आधुनिक : टंक राम वर्मा

शेयर करें

रायपुर ।। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीगसगढ़ के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उद्योगों की मांग अनुरूप आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के 160 आईटीआई को माडल आईटीआई के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन आईटीआई को 484 करोड़ रूपए की लागत से आगामी तीन वर्षों में आधुनिक किया जाएगा। राजस्व मंत्री श्री वर्मा आज शासकीय आईटीआई बलौदाबाजार में आयोजित आभार सम्मेलन का संबोधित करते हुए बताया कि इस संस्थान को मॉडल आईटीआई बनाने के लिए पहले चरण में 20 करोड 13 लाख 65 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।

आभार सम्मेलन को संबोधित करते राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छात्र जीवन का समय बहुत अनमोल है। युवा अपने सपनों को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें। विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए त्याग तथा समर्पण के साथ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को सफल व्यक्तियों से प्ररेणा लेने के साथ ही सोशल मीडिया से दूर रहने की समझाइश दी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने अजय गढ़वाल ने सकरी आईटीआई को मॉडल आईटीआई में चयनित करने के प्रति राजस्व मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाईड विजय केसरवानी,एसडीएम अमित गुप्ता,तहसीलदार राजू पटेल उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने कंप्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड 5 लाख रूपये, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रूपये, फिल्टर 46 लाख रूपये, मैकेनिक डीजल 44 लाख रूपये, वेल्डर के लिए 53 लाख रूपये, नया बिल्डिग कंट्रक्शन के लिए 3 करोड 44 लाख 59 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। इसके अलावा गार्ड रूप कंट्रक्शन के लिए 7 लाख 42 हजार रूपये मोटर कार पार्किंग के लिए 1 करोड 25 लाख 28 हजार रूपये स्टॉफ क्वाटर निर्माण के लिए 11 करोड 75 लाख 56 हजार रूपये, बाउंड्रीवाल एवं मुख्य द्वारा निर्माण के लिए 34 लाख 80 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply