उप मुख्यमंत्री अरुण साव 26 सितम्बर को नगरीय निकायों के कार्यों की करेंगे समीक्षा

शेयर करें

रायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव राज्य के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 26 सितम्बर को मंत्रालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों तथा नगर निगमों के आयुक्तों और नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे अगले दिन 27 सितम्बर को रायपुर के नवीन विश्राम भवन में सभी नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दो दिनों तक चलने वाली समीक्षा बैठक के दौरान नगरीय निकायों में आय-व्यय की स्थिति, राजस्व वसूली, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत सहित प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें
    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply