वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा 1 दिसम्बर, 2024 को रायपुर में सर्व ब्राह्मण युवक युवती सम्मेलन का आयोजन

शेयर करें

रायपुर // वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा 1 दिसम्बर को दूधाधारी सत्संग भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने संगठन के प्रमुख पदाधिकारी बिलासपुर प्रवास पर गये, वहां विप्र प्रतिनिधियों ने उनका बड़ी आत्मीयता से स्वागत किया l

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, कार्यक्रम संयोजक एवम् संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, सलाहकार एवम् सम्पादक रज्जन अग्निहोत्री, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती नमिता शर्मा, संभागीय सचिव सतीश शर्मा सर्वप्रथम बिलासपुर के लोखण्डी स्थित कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के नवनिर्मित आशीर्वाद भवन प्रात: 11 बजे पहुंचकर वहां स्थित भगवान श्री परशुराम जी प्रतिमा की आरती में शामिल हुए. तत्पश्चात बैठक में शामिल होकर कार्यक्रम की रुपरेखा के संबंध में चर्चा करते हुए बताये कि परिचय सम्मेलन हेतु युवक-युवतियों के प्राप्त बॉयोडाटा को पत्रिका मिलन-2024 में प्रकाशित कर उस दिन विमोचन पश्चात वितरित किया जायेगा. कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बी.के. पाण्डेय, आदित्य त्रिपाठी, कमलेश मिश्र, करुणाशंकर अवस्थी, लक्ष्मीकान्त दीक्षित, सुरेन्द्र तिवारी, सुदेश दुबे सहित अन्य ने परिचय सम्मेलन हेतु किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही. फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रांगण में संगठन के नाम पर पौधारोपण भी किया.

इसके पश्चात वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष रेखेन्द्र तिवारी के टिकरापारा स्थित निवास पहुंचे. यहां विप्र प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया. बैठक में प्रत्येक पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही. उपस्थित सभी विप्र जनों ने परिचय सम्मेलन को समाज की आवश्यकता बताते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही l

आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह प्रदेश प्रभारी रेखेंन्द्र तिवारी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश तिवारी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेई, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के संरक्षक रामप्रसाद शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष बी.के. पांडे, कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, सरयूपारिणी समाज के अध्यक्ष रमेश मिश्रा, सचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी आदि ने भी अपने विचार रखे. बैठक में प्रमुख रूप से सुदेश दुबे साथी, सूर्यकांत पांडे, आकाश पाठक, श्यामसुंदर तिवारी, प्रदीप बाजपेई, पं. करुणा शंकर अवस्थी, तेलुगु ब्राह्मण समाज से राधाकृष्ण, डॉ. श्रीमती रीता बाजपेई, श्रीमती दीपिका पांडे, श्रीमती दिव्या चतुर्वेदी, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती विमलेश तिवारी, श्रीमती प्रभा तिवारी, देवयानी तिवारी, अक्षत तिवारी, प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित थे l

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply