राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में फिर मूर्खता का नया अध्याय रच गए – गजेंद्र यादव

शेयर करें

दुर्ग // भाजपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री गजेंद्र यादव ने राहुल गांधी पर बड़ा पलटवार करते हुए उनसे कई सवाल पूछे हैं गजेंद्र यादव ने कहा कि पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति चुनने का मौक़ा आया तो कांग्रेसियों ने
जी जान लगा दी उसका विरोध करने में। यहाँ तक कि छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के वोट से बने विधायकों को भी मजबूर किया कि महामहिम मूर्मू के खिलाफ वोट दें।

आदिवासियों के विरुद्ध साजिश कर जब कांग्रेस श्रीमती मुर्मु को हरा नहीं पायी तो इनके नेता बौखलाहट में माननीया राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह कर मजाक उड़ाने लगे।

श्री यादव ने कहा कि जब राज्यसभा भेजने की बारी आयी तो सारी सीटों को बेच डाला। छत्तीसगढ़ के किसी आदिवासी या दलित या पिछड़े वर्ग के नेता को वहाँ भेजने की जहमत नहीं उठायी। अब घड़ियाली आसूँ बहा रहे।

छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के शासन में लगभग 40 हज़ार आदिवासी बच्चे इलाज के अभाव में मर गये, तब ज़ुबान को क्या हो गया था राहुल के? पचास वर्षों तक आदिवासी-दलितों-पिछड़ों का हक़ नहीं दिया। छत्तीसगढ़ को लूटते रहे।

भाजपा ने राज्य बनाया आदिवासी बहुलता के कारण और पहला आदिवासी मुख्यमंत्री भी भाजपा ने हो दिया।

छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी रोज मूर्खता का नया अध्याय रच रहे हैं। इन्हें इतना भी नहीं मालूम कि समाचार संस्थानों में नियुक्ति सरकार नहीं करती है। देश इनके पिता के जमाने से काफी आगे निकल गया है, जब दूरदर्शन को ‘राजीव दर्शन’ कहा जाता था। कोरोना के समय बक़ायदा पत्र लिख कर इनकी मां सोनिया गांधी ने कहा था कि मीडिया को विज्ञापन रोक देने से कोरोना समाप्त हो जायेगा। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को मीडिया विज्ञापन का पैसा भी केवल नेशनल हेराल्ड के लिये चाहिए।

श्री यादव ने कहा राहुल गांधी आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं। मोदी सरकार ने 4 लाख करोड़ से ज्यादा डूबा हुआ पैसा वसूल कर गरीबों को उनका हक दिया है। मनमोहन सरकार के दूसरे कार्यकाल में बहुत से गलत लोगो को तब की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के फोन द्वारा बैंको से लोन देने दबाव डाला जाता था गलत लोगों को नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पैसा दिया गया उसमे से भी कई लाख करोड़ मोदी सरकार ने वसूल कर दिखाए है। राहुल गांधी का दुष्प्रचार काम नही आयेगा। अच्छा होता वो छत्तीसगढ़ आकर आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लोगो से माफी मांगते क्योंकि आदिवासियों का उन्होंने हक मारा है, विरोध किया है और पिछड़े वर्ग को गाली दी है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply