विजय बघेल 15 अप्रैल को करेंगे नामांकन दाखिल मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता होंगे शामिलल

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल द्वारा 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया जाएगा। विजय बघेल के नामांकन के मौके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस दौरान जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। यह जनसभा स्टेडियम के पास मानस भवन ग्राउंड में प्रातः 10:00 बजे से होगी।

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन दाखिले के दौरान होने वाली जनसभा हेतु दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डो से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन नामांकन रैली में शामिल होंगे। दुर्ग शहर से अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो इसके लिए चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारीगण, पार्षद, पूर्व पार्षद, छाया पार्षद मंडल और वार्ड स्तर पर बैठक करके लोगों को नामांकन रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दुर्ग शहर के युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित तमाम मोर्चा और प्रकोष्ठ अपने-अपने स्तर पर नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटे हैं। दुर्ग शहर में भाजपा सरकार के लाभार्थियों से विशेष संपर्क करते हुए उनसे नामांकन रैली में शामिल होने का आग्रह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में विधानसभा संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढई उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *