युवा नमो जन चौपाल मे केन्द्र सरकार की योजनाओं को जामुल के युवाओं को दी गई जानकारी

शेयर करें

जामुल // भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने नमो युवा जन चौपाल का आयोजन अहिवारा विधानसभा के जामुल मंडल के हनुमान मंदिर रावण भाठा स्थल में नमो जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमे मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश सह प्रसार प्रमुख आकाश सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य और युवा चौपाल जामुल के प्रभारी विपिन चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर मंडल महामंत्री प्रशांत बंटी गुप्ता, मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

युवाओं को संबोधित करते हुवे श्री मिश्रा ने कहा की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई l कुछ माह पूर्व हम विपक्ष में थे l उस समय पीएसी घोटाला, आवास घेराव, से लेकर विभिन्न मुद्दों पर हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आन्दोलन किये है l युवा मोर्चा मेहनत का नतीजा है जो आज हमारी प्रदेश में हमारी भाजपा की सरकार आई है l इसी प्रकार हमे लोकसभा में उसी प्रकार मेहनत कर हमे 11 की 11 सीटो में विजय हासिल करना है l

श्री ठाकुर ने कहा की जामुल मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में घरो – घरो जाकर परिवारों से सम्पर्क किया जिसका नतीजा यह रहा 24 बुथो में 23 बुथो में जीत हासिल की l लोकसभा प्रत्यासी एवं सांसद विजय बघेल एक ऐसे नेता हैं जो कार्यकर्ताओं के न्याय केलिए कुछ भी कर सकते हैं यहां तक के वह पहले नेता होंगे जो कार्यकर्ताओं के लिए थाना का घेराव कर अनशन पर बैठे थे। किस तरह हमें लोकसभा में कार्य करना है और यह भी बताये l

श्री चंद्राकर युवा को प्रेरित करते हुए कहा की देश का हर युवा तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साहित है l लोकसभा चुनाव देश की दशा व दिशा निर्धारित करने वाला है।और निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में सबके प्रयास से विजय बघेल को 6 लाख पार का जो लक्ष्य है उसे प्राप्त करेंगे l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दस साल में देश की उन्नति के लिये ठोस कार्य हुये हैं। गरीब व आमजन को सीधे केन्द्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अभी वर्तमान सरकार की योजनाए महतारी वंदन योजना के तहत माताओं एवं बहनों के खातो में 1000 राशि भेजना, किसानो के हित में एक मुश्त राशि उनके खाते में भेजे l प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी l

ईश्वर ठाकुर ने युवा में जोश भरते हुए कहा की लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में मतदान कर अबकी की बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण होगी। हम सबको इस बात का संकल्प लेना है कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है, जिसके लिये युवा मोर्चा को चुनाव तक सारे निजी कामों को छोडकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करना है। युवा ही देश और भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी है।

युवा चौपाल में मंडल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर, मंडल मंत्री दिलीप सिंह, संजय यादव , पूर्व मंडल महामंत्री लवली सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, महामंत्री अनुप राय, युवा नेता यशवंत राजपूत , उपाध्यक्ष किशन गर्ग, खुमान सिन्हा, ऋषभ बंछोर , पीयूष चौहान ,विशाल सिंह, सागर यादव , राजेश यादव सहित सेकड़ो की सख्या में समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं युवा साथी गण उपस्थित रहे।।

  • Related Posts

    नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर.//. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पोर्टल पर कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने…

    और पढ़ें
    स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *