भिंभौरी तहसील में खुलेगा कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई तक कर सकते हैं आवेदन

शेयर करें

बेमेतरा // भारत सरकार खेल मंत्रालय और युवा कार्य एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत जिले में कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र भिंभौरी बेरला में प्रारंभ किये जा रहे है। जिसके लिए प्रशिक्षण केन्द्र के लिए एक अस्थायी रूप से प्रशिक्षक नियुक्त किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षक के लिए योग्यता कबड्डी में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी या सीनियर वर्ग की नेशनल ओपन चैंपियनशिप (कबड्डी महासंघ द्वारा आयोजित) में प्रतिनिधित्व या अंतर विश्व विद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व व प्रशिक्षण कार्य का अनुभव होना चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई 2023 तक कार्यालयीन समय में संयुक्त जिला कार्यालय एवं कलेक्टोरेट बेमेतरा प्रथम तल कक्ष क्र. 73 में अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं कबड्डी खेल से संबंधित उपलब्धि का प्रमाण पत्र के साथ जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की अन्य जानकारी हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग बेमेतरा में स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। इनका उन्मूलन…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply