जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023ः कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 08 फरवरी तक बड़ाई गई

शेयर करें

कवर्धा // जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023 कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है। ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 08 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। चयन परीक्षा वर्ष 2022-23 में सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रायमरी विद्यालयों की कक्षा पांचवी कक्षा में अध्यनरत् कबीरधाम जिले के निवासी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विद्यार्थियों की जन्मतिथि 01 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच (दोनो तिथि शामिल) होना अनिवार्य है।

जवाहर नवोदय विद्यालय उडियाकला के प्राचार्य श्री प्रभाकर झा ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति जनमेजय महोबे को पत्र के माध्यम से गत् वर्ष से अधिक पंजीयन कराने जिलाशिक्षा अधिकारी को निर्देशित करने का आग्रह किया है। ताकि जिले में अध्ययनरत कक्षा पांचवी के समस्त विद्यार्थी अंतिम तिथि से पूर्व ऑनलाइन फॉर्म भर सके एवं पंजीयन के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।           

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply