जिस तिथि पर सीमांकन निर्धारित, उस तिथि पर सीमांकन नहीं किया तो आरआई को देनी होगी एसडीएम को कारण सहित लिखित जानकारी

शेयर करें

दुर्ग // राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तेजी से कार्यवाही हो रही है, 35 हजार प्रकरण बीते 6 महीनों में निराकृत किए गए हैं। सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरण समयसीमा पर इसी तरह निराकृत होते रहें। इसके लिए मानिटरिंग व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। पटवारी और आरआई प्रतिवेदन में विलंब किये जाने और इस संबंध में लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिस तिथि पर सीमांकन निर्धारित किया गया हो, उस तिथि पर सीमांकन नहीं हो पाया तो इसकी कारण सहित जानकारी आरआई को एसडीएम को देनी होगी।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि एसडीएम हर सप्ताह सीमांकन के आवेदनों पर हुई कार्रवाई की मानिटरिंग करेंगे। उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह आठ मामलों में अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाई की गई है। पाहंदा और मोहलई में ऐसे मामलों में कार्रवाई के संबंध में संबंधित एसडीएम ने बैठक में जानकारी दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास सहित अन्य अधिकारी  मौजूद रहे।

सभी तहसीलों का निरीक्षण करेंगे कलेक्टर- कलेक्टर ने बैठक में कहा कि उन्होंने बीते दिनों बोरी और पाटन तहसील का निरीक्षण किया और यहां आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। आने वाले दिनों में सभी तहसील कार्यालयों में वे निरीक्षण के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए कार्य होगा। इसके लिए जरूरी है कि प्रतिवेदन समय पर प्राप्त कर लिये जाएं। इस स्थिति पर एसडीएम पूरी नजर रखेंगे। साथ ही एसडीएम और तहसीलदार नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे करेंगे। वे देखेंगे कि सचिवालय में नियत समय पर स्थानीय अमला उपलब्ध है या नहीं। कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन के मामलों में भी नजर रखें तथा कार्रवाई करें।

लार्वाभक्षी मछलियां पाली जाएंगी शहरी तालाबों में- शहरी तालाबों में लार्वाभक्षी मछलियां पाली जाएंगी। इन मछलियों की वजह से मच्छरों के लार्वा नहीं पनप पाएंगे और मच्छरों की संख्या कम करने में मदद मिलेगी। आज इस संबंध में कार्रवाई के लिए मात्स्यिकी अधिकारी को निर्देशित किया गया।

सुपेला वेटरनरी हास्पिटल की व्यवस्था करें ठीक- कलेक्टर ने सुपेला स्थित वेटरनरी हास्पिटल की व्यवस्था बेहतर करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यहां पशुओं के लिए पर्याप्त संख्या में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर करना है तो इस दिशा में भी कार्रवाई करें।

बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबर के लिए बेहतर अटेंडेंस जरूरी, इसके लिए कम्युनिटी के साथ मिलकर करें कार्य- कलेक्टर ने कहा कि हमने सभी स्कूलों में अटेंडेंस के आंकड़े मंगवाएं हैं। इसमें यह पाया गया है कि कुछ बच्चों की अटेंडेंस काफी कमजोर रही है। कमजोर अटेंडेंस वाले छात्रों के अच्छे नतीजे की संभावनाएं कमजोर हो जाती हैं। इसमें शाला परिवार को काम करना ही है साथ ही सरपंच-सचिव और पालकों की भी काउंसिलिंग करनी है। पूरे समुदाय को साथ लेकर कार्य करें तो अटेंडेंस बढ़िया रहेगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply