राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : युवा महोत्सव में बेमेतरा के कलाकारों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शेयर करें

बेमेतरा // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान में 28 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक किया गया। युवा महोत्सव के माध्यम से संपन्न व समृद्ध छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मंच पर दिखाने का प्रयास किया गया। युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ की परंपरागत पकवान, वेशभूषा, खेल, नृत्य, गीत व तीज त्यौहारों का प्रदर्शन किया गया। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी नृत्य में राउत नाचा, सुआ गीत, गेड़ी नाच, पंथीनृत्य, करमा नाच और बस्तरिया नृत्य तथा शास्त्रीय नृत्य में भरत नाट्यम, कत्थक, ओडिसी, कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य का आयोजन किया गया।

खेल अधिकारी बेमेतरा ने बताया कि युवा महोत्सव के अवसर पर बेमेतरा जिले से कुल 07 विधाओं में राज्य स्तर पर अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। इनमें पंथी नृत्य, सुवा नृत्य, राउत नाचा, शास्त्री गायन, हारमोनियम वादन एवं कत्थक नृत्य शामिल है। इस महोत्सव में बेमेतरा जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा। युवा महोत्सव में बेमेतरा जिले को 5 विधाओं में 5 पदक प्राप्त हुआ। इनमें पंथी एवं कत्थक नृत्य में स्वर्ण पदक, सुवा नृत्य, शास्त्री गायन तथा गेड़ी दौड़ में कास्य पदक प्राप्त हुए। इसके लिए जिले के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों तथा जिले के कलाकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply