दिल्ली MCD चुनाव में आप आदमी पार्टी का कब्जा

शेयर करें

दिल्ली ।। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 250 वार्डों से आप ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 126 सीटों पर जीत हासिल की है।

वहीं बीजेपी ने 97 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती। 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को उखाड़ फेंक दिया है। चुनाव आयोग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक आप ने अब तक 250 में से 126 वार्डों पर जीत हासिल की है। भाजपा जो की साल 2007 से नगर निकाय पर शासन कर रही थी, 97 सीटें जीतने में सफल रही है। ऐसे में एमसीडी चुनावों में बीजेपी को 15 साल बाद हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी तरफ अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले ही राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया था। आप कार्यकर्ता जीत की खुशी मना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता दफ्तर के सामने इकट्ठा होकर अरविंद केजरीवाल के नारे लगाते हुए नाच गा रहे हैं।

काउंटिंग के दौरान शुरुआती दौर में भाजपा ने रुझानों में लगभग डेढ़ घंटे तक बढ़त बनाकर दिन का आगाज किया, लेकिन रुझानों में ऐसा बदलाव हुआ कि आप की बढ़त अंतिम परिणाम घोषित होने तक कायम रही। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में जहां भाजपा ने चौथी बार चुनाव जीतने का दावा किया तो आप ने चुनाव जीतने का भरोसा जताया था।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    अतिरिक्त सुरक्षा निधि बिजली बिल नहीं, इसके एवज में उपभोक्ताओं को दिया जाता है ब्याज
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रावधानों के तहत विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में अतिरिक्त सुरक्षानिधि (डिपाजिट मनी ) की गणना कर बिजली बिल के…

    और पढ़ें
    सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – अरुण साव
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply