6-8 फरवरी तक होगा बस्तर पंडुम का संभाग स्तरीय आयोजन

शेयर करें

रायपुर // बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय आयोजन की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अब इसका आयोजन 6-8 फरवरी तक संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में होगा, जहां जिला स्तर पर बस्तर पंडुम के अतंर्गत आयोजित 12 विधाओं के विजेता दल एवं कलाकार शामिल होंगे।

Advertisements
KWBD

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की लोक-संस्कृति, परंपरा और विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह लगातार दूसरे वर्ष बस्तर पंडुम का गरिमामय आयोजन हो रहा है। बस्तर पंडुम-2026 का तीन चरणों में आयोजन जनपद, जिला एवं संभाग स्तर पर 12 विधाओं में प्रतियोगिता के तौर पर किया जा रहा है। इस आयोजन से बस्तर अंचल की लोककला, शिल्प, नृत्य, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजन, बोली-भाषा, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, नाट्य एवं जनजातीय जीवन-पद्धति के संरक्षण और संवर्धन का एक भव्य मंच मिला है।

बस्तर पंडुम-2026 में बस्तर संभाग के सभी सात जिले बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, कोण्डागांव एवं नारायणपुर के कलाकार भाग ले रहे हैं। इसके प्रथम चरण का आयोजन जनपद स्तर 10 जनवरी से हो रहा है। जनपद स्तरीय स्पर्धाएं 20 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद 24-29 जनवरी तक जिला स्तरीय तथा संशोधित तिथि के अनुसार 6-8 फरवरी तक बस्तर पंडुम का संभाग स्तरीय आयोजन होगा।

  • Related Posts

    राज्यपाल श्री रमेन डेका को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने बांधी राखी
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थी एवं शिक्षकों…

    और पढ़ें
    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    और पढ़ें