खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित

शेयर करें

रायपुर // खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) की समयबद्ध एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभाकक्ष रायपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में FRK निर्माताओं एवं छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक में  खाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले द्वारा FRK निर्माताओं को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप FRK बैच तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) एवं कस्टम मिलिंग के अंतर्गत चावल उपार्जन हेतु आवश्यक FRK की व्यवस्था निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में मार्कफेड को निर्देशित किया गया कि FRK निर्माताओं से तैयार किए जा रहे FRK बैच की दैनिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की जाए। साथ ही FRK निर्माताओं को Force Portal में तैयार FRK बैच का विवरण नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

भारतीय खाद्य निगम को निर्देशित किया गया कि तैयार FRK बैच की सैम्पलिंग हेतु संबंधित CFSO अधिकारियों को समय पर अवगत कराया जाए। बैठक में FRK निर्माताओं द्वारा FRK की व्यवस्था समयानुसार सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन सचिव, खाद्य को दिया गया।

छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा FRK की व्यवस्था प्रारंभ होते ही कस्टम मिलिंग चावल का शीघ्र जमा किया जाना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक का समापन प्रबंध संचालक मार्कफेड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

बैठक में प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) जितेन्द्र शुक्ला, संचालक खाद्य डॉ. फरिहा आलम, भारतीय खाद्य निगम के उप महाप्रबंधक बारला, विश्व खाद्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अरूणांशु तथा अपर कलेक्टर रायपुर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें