30 अगस्त को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकाने, आदेश जारी

शेयर करें

दुर्ग/ निगम दुर्ग के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में 30 अगस्त 21 सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मांस-मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के परिपालन में निगम आयुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग से आदेश जारी किया है।


जारी आदेश के मुताबिक 30 अगस्त सोमवार को पशुवध गृह और समस्त मांस-मटन विक्रय दुकानों को बंद रखने कहा गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पकड़े जाने पर मांस जब्त किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ यथोचित कार्रवाई की जाएगी। निगम के स्वच्छता निरीक्षक,सफाई दरोगा एवं अमला मांस विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का पालन करवाएंगे।

  • Related Posts

    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें
    दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया
    • July 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर से अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प बरामद किया गया। वन विभाग की तत्परता और सर्प…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *