10 नग क्लोरीन गैस टनर प्रदाय के कार्य में की लापरवाही निगम आयुक्त ने किया ब्लैक लिस्टेड:

शेयर करें

–निगम ठेकेदार सुभाष प्रसाद ब्लैक लिस्टेट:

दुर्ग। दुर्ग पालिक निगम/ 10 नग क्लोरीन गैस टनर प्रदाय कार्य हेतु आदेश जारी किया गया था ।इस संबंध में पत्र दिनांक 8 फरवरी 21 और 12 जुलाई 21 के द्वारा उल्लेखित सामग्री प्रदाय कार्य हेतु पर्याप्त समय दिया गया था।किंतु ठेकेदार द्वारा लापरवाही करते हुए वर्तमान अवधि तक सामग्री प्रदाय नही किया गया है।ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य में संपादित इकरारनामा की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है।

लापरवाही के कारण निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा निगम ठेकेदार को निविदा के समय जमा करायी गयी अमानत राशि को भी राजसात कर लिया गया।
ठेकेदार ने किया अनुबंध शर्तो का उल्लंघन ठेकेदार द्वारा कार्य हेतु प्रस्तुत निविदा को निगम द्वारा निरस्त करते हुए जमा की गई निविदा अमानत राशि राजसात करते हुए एवं फार्म नाम का ठेकेदार को काली सूची में दर्ज करते हुए ब्लैक लिस्टेड किया गया।ठेकेदार को इस संबंध में तीन बार सूचना नोटिस दिया गया । उसके बाद भी कार्य के प्रति रुचि नहीं दिखायी। कार्य के प्रति लापरवाही की गई
।


शासन स्तर पर निगम की छबि धूमिल हुई है । जिसे देखते हुये आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा अनुबंध शर्तो का उल्लंघन करने के कारण सुभाष प्रसाद को ब्लैक लिस्टेट कर उनकी अमानत राशि राजसात कर ली गई। तथा दुर्ग नगर पालिक निगम द्वारा आमन्त्रित समस्त निविदा कार्यो में भाग लेने से भी वंचित किया गया है।

  • Related Posts

    30 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ( केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री के दुर्ग आगमन व कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जारी “रूट एवं पार्किंग प्लान “।
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दुर्ग शहर में माननीय केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ( केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री का कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    साहीवाल पशुओं की नीलामी
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग के अंतर्गत संचालित डेयरी इकाई (बुल मदर एक्सपेंरिमेंटल डेयरी फार्म) में विभिन्न वर्गों के साहीवाल पशुओं जैसे दुधारू गाय/सूखी गाय/गाभिन गाय,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *